{"_id":"67ddd42928ef8bad7a00a950","slug":"izzatnagar-and-cbganj-areas-have-become-strongholds-of-cyber-thugs-bareilly-news-c-4-bly1015-603550-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साइबर ठगों के गढ़ बने इज्जतनगर और सीबीगंज इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साइबर ठगों के गढ़ बने इज्जतनगर और सीबीगंज इलाके
विज्ञापन
धंतिया के चर्चित होने के बाद आसपास शिफ्ट हुआ ठगी का धंधा
बरेली। इज्जतनगर और सीबीगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों के नए गढ़ बनते जा रहे हैं। पहले फतेहगंज पश्चिमी का धंतिया गांव साइबर ठगी और हवाला कारोबार के लिए चर्चित था। वहां लगातार कार्रवाई के बाद अब आसपास के इलाकों में ठगों ने नेटवर्क फैला लिया है।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने इज्जतनगर महलऊ निवासी साकिब, रहपुरा चौधरी निवासी रिजवान अहमद और सीबीगंज के भिंडौलिया निवासी रिफाकत को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है तीनों लंबे समय से साइबर ठगी में लगे थे। वे लोगों को कॉल करके डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर वसूली करते थे। तीनों ने छत्तीसगढ़ की महिला से उसके बेटे को सामूहिक दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी की थी।
इज्जतनगर पुलिस ने पिछले साल रहपुरा निवासी राजा को गिरफ्तार किया था। राजा साइबर ठगों और हवाला कारोबारियों को खाते उपलब्ध कराता था। गांव निवासी सैफ को भी फरीदाबाद पुलिस गिरफ्तार कर ले जा चुकी है। वर्ष 2019 में परतापुर चौधरी से एटीएस और लखीमपुर पुलिस ने टेरर फंडिंग के आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इज्जतनगर के महलऊ, रहपुरा चौधरी, परतापुर गांव सटे हुए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, धंतिया के साइबर ठगों का नेटवर्क फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज क्षेत्र से लेकर इज्जतनगर के गांवों में फैला हुआ है। धंतिया के ठगों के इन गांवों में रिश्तेदार भी हैं। इन क्षेत्रों में ग्रामीणों के बड़े पैमाने पर खाते खोलकर उनका इस्तेमाल गलत लेन-देन में किया जा रहा है। पुलिस इनपुट जुटाने के बाद साइबर ठगों के नेटवर्क पर कार्रवाई कर सकती है।
बाहर की पुलिस करती है कार्रवाई, स्थानीय पुलिस को नहीं मिलता इनपुट
अक्सर देखा गया है कि शहर में सक्रिय साइबर ठगों और हवाला कारोबारियों पर बाहर की पुलिस कार्रवाई करती है। स्थानीय पुलिस को उनके बारे में इनपुट नहीं मिल पाता है। धंतिया के ठगों पर भी दूसरे राज्यों की पुलिस कार्रवाई करती रही है। इज्जतनगर क्षेत्र में एटीएस, लखीमपुर पुलिस व फरीदाबाद पुलिस कार्रवाई कर चुकी हैं। कई ठगों और टेरर फंडिंग के आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, लेकिन स्थानीय पुलिस के पास इनका कोई खास इनपुट नहीं है। ब्यूरो
--
छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ बरेली साइबर थाना पुलिस ने भी आरोपियों को पकड़ने में मदद की थी। इन आरोपियों के साथियों व उनके नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है। जो इनपुट मिलेगा, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी