{"_id":"6acaaae6031e4fb8f30a77d4","slug":"ivri-students-meet-mp-regarding-internship-stipend-bareilly-news-c-4-bly1015-985575-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई : इंटर्नशिप स्टाइपेंड के लिए सांसद से मिले छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआई : इंटर्नशिप स्टाइपेंड के लिए सांसद से मिले छात्र
विज्ञापन
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पशु चिकित्सा विद्यार्थियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से मुलाकात कर मांगपत्र और संबंधित दस्तावेज भी सौंपे।
प्रदर्शन के छठे दिन विद्यार्थियों ने प्रदर्शन और मांगों के समर्थन में उत्साह बनाए रखने के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इसमें नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, गायन और एकॉस्टिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक उनका शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा। बताया, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (वीसीआई) के अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने पीएम ऑफिस और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की अपील की है।
विद्यार्थियों का स्टाइपेंड तीन हजार रुपये प्रतिमाह की दर से छह महीने के लिए मिलने के बजाय 25 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से 12 महीने तक करने की मांग की। आईवीआरआई के अधिकारियों ने की मुलाकात प्रदर्शन स्थल पर आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक), स्नातक पाठ्यक्रम समन्वयक, सहायक स्नातक समन्वयक, मुख्य छात्रावास अधीक्षक पहुंचकर विद्यार्थियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के मुताबिक, अधिकारियों ने उनकी मांगों को सुने जाने और जल्द सकारात्मक निर्णय सामने आने का भरोसा दिया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने की स्थिति में सहायता के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई।