Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ITI students will also be proficient in Artificial Intelligence

Bareilly News: आईटीआई के विद्यार्थी भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में होंगे निपुण

Sun, 22 Nov 2026 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Nov 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
ITI students will also be proficient in Artificial Intelligence
बरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के विद्यार्थियों को अब तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आईटीआई के विद्यार्थी काफी समय तक एआई से अछूते रहे, लेकिन अब उन्हें इस विधा में भी निपुण बनाया जाएगा। मंडल स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। मंडल के सभी नोडल आईटीआई में एआई प्रयोगशाला बनवाई जाएगी। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। सभी आईटीआई संस्थानों को 12-12 लाख रुपये के उपकरण मंगाने के लिए भी कह दिया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा) रामराज यादव ने बताया कि सभी आईटीआई संस्थानों के विद्यार्थी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रूबरू हो सकेंगे। इसकी तैयारी वृहद स्तर पर चल रही है। शासन स्तर से सभी नोडल आईटीआई में जगह चिह्नित की गई है। जल्द ही इनमें एआई प्रयोगशालाएं शुरू की जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों को संबंधित ट्रेड के पाठ्यक्रम के साथ उनको उनकी ट्रेडों में एआई के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें एक बार में एक यूनिट के 20 से 24 विद्यार्थी प्रयोग कर सकेंगे। बरेली में आईटीआई सीबीगंज को एआई प्रयोगशाला के लिए चयनित किया गया है। रोजा, पीलीभीत व बदायूं आईटीआई में भी एआई प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


निजी आईटीआई के विद्यार्थी भी कर सकेंगे प्रयोग
जेडी के अनुसार, नोडल आईटीआई संस्थानों में बन रही इन एआई प्रयोगशालाओं का इस्तेमाल निजी आईटीआई संस्थानों के विद्यार्थी भी कर सकेंगे। अन्य आईटीआई के विद्यार्थी भी इस प्रयोगशाला में जाकर प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसमें विद्यार्थियों को डेटा एनालिसिस, मॉडल तैयार करना और एल्गोरिदम बनाना सिखाया जाएगा। एआई टूल्स का इस्तेमाल करना और प्रोटोटाइप तैयार कर उसे लागू करने की जानकारी भी दी जाएगी। नोडल आईटीआई संस्थानों में बनने जा रही इस एआई प्रयोगशाला में डेटा तैयार करने व जांचने के साथ ही एआई का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed