फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ITI student shot classmate in classroom in Bareilly

बरेली में बड़ी घटना: तमंचा लेकर क्लासरूम में पहुंचा आईटीआई का छात्र, सहपाठी को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 03 Jun 2024 03:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 03:35 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज स्थित आईटीआई में सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक छात्र ने क्लासरूम में अपने सहपाठी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।  

विज्ञापन
ITI student shot classmate in classroom in Bareilly
इसी क्लासरूम में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में सनसनीखेज वारदात हुई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में छात्र ने क्लासरूम में साथी छात्र को तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आईटीआई में खलबली मच गई। स्टाफ ने तुरंत घायल छात्र को मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


घटना सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया है। छात्र तमंचा कहां से लेकर आया और उसने सहपाठी को गोली क्यों मारी है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर, आईटीआई में हुई घटना से अन्य छात्र स्तब्ध हैं।  
विज्ञापन


Elections Result: बरेली में मतगणना के मद्देनजर लागू रहेगा यातायात डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरियर बन हवाई अड्डा निवासी छात्र ड्राफ्टमैन मैकेनिकल फर्स्ट ईयर का छात्र है। वह तमंचा लेकर अपने क्लास रूम में पहुंच गया। इसी दौरान उसने किसी बात को लेकर अपने साथी  छात्र को गोली मार दी। घटना से आईटीआई परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ द्वितीय व इंस्पेक्टर सीबीगंज राधेश्याम पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। घायल को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 

बैग में तमंचा लेकर आया था छात्र
आरोपी छात्र अपने बैग में रखकर 315 बोर का तमंचा लेकर अपनी क्लास में आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी अपने सहपाठी से कहासुनी हुई। दोनो में गाली गलौज होने लगी। इसी बीच आरोपी छात्र ने अपने बैग से तमंचा निकाल कर सहपाठी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। बताते हैं कि घटना के समय क्लास टीचर मोहम्मद हनीफ क्लास में नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed