फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic diversion will be implemented in Bareilly for counting of votes

Elections Result: बरेली में मतगणना के मद्देनजर लागू रहेगा यातायात डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें

Mon, 03 Jun 2024 07:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 07:40 AM IST
सार

बरेली में लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को परसाखेड़ा में होगी। इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
Traffic diversion will be implemented in Bareilly for counting of votes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मंगलवार को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर सोमवार शाम से यातायात डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने रविवार को रूट डायवर्जन संबंधी निर्देश जारी किए हैं। यह व्यवस्था मतगणना समाप्त होने तक लागू रहेगी। 

विज्ञापन


शहर से रामपुर की ओर जाने वाले वाहन मिनी बाईपास से झुमका चौराहे की ओर जाने के बजाय महादेव सेतु, श्यामगंज पुल, विलयधाम, विलवा पुल होते हुए जाएंगे। रामपुर की ओर से आने वाले वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास होते हुए विलवा पुल, विलयधाम, बैरियर-2 से शहर में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


इस तरह गुजारे जाएंगे वाहन
- झुमका चौराहा व मिनी बाइपास से समस्त प्रकार के वाहनों का डायवर्जन सोमवार शाम से मतगणना समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।
- झुमका चौराहे से, ट्यूलिया अंडरपास से व मथुरापुर चौराहे से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ मतगणना कार्य में लगे वाहन ही यहां आ-जा सकेंगे। अतिआवश्यक सेवाओं वाले वाहनों का प्रवेश मिनी बाइपास व मथुरापुर चौराहे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर में अन्य सभी मार्गों पर यातायात सामान्य दिनों की तरह चलता रहेगा। पुलिस की सलाह है कि मिनी बाइपास व झुमका चौराहे के बीच मतगणना के अतिरिक्त अन्य कार्यों से आने से बचें। वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed