फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ITI instructor arrested taking bribe in Bareilly

UP: बरेली में रिश्वत लेते आईटीआई अनुदेशक गिरफ्तार, टेबलेट देने के नाम पर छात्र से लिए थे चार हजार रुपये

Fri, 03 Jan 2025 04:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 04:52 PM IST
सार

बरेली में एंटी करप्शन टीम ने राजकीय आईटीआई के अनुदेशक को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उसने एक छात्र से चार हजार रुपये लिए थे। 

विज्ञापन
ITI instructor arrested taking bribe in Bareilly
आरोपी अनुदेशक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने आईटीआई के अनुदेशक कृष्ण कुमार गुप्ता को टेबलेट देने के नाम पर चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर टीम ने यह कार्रवाई की है। शासन की ओर से यह टेबलेट निशुल्क दिया जाना था।

विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम के प्रभारी प्रवीण सान्याल के अनुसार स्वाले नगर निवासी छात्र यतेंद्र पाल ने शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया था कि शासन की ओर से टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। यह टैबलेट उन्हें भी दिया जाना था, लेकिन अनुदेशक की ओर से टैबलेट के नाम पर चार हजार रुपये की मांग की गई है। इसके लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन के पुलिस उपाधीक्षक ने अनुदेशक को रंगे हाथों पकड़ने के लिए टीम को मौके पर भेजा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पीड़ित ने जैसे ही अनुदेशक को आईटीआई की लैब में चार हजार रुपये की रिश्वत दी, एंटी करप्शन की टीम ने अनुदेश को पकड़ लिया। इस दौरान अनुदेशक ने टीम का विरोध किया, लेकिन सख्ती के आगे उसकी नहीं चली। टीम की ओर से अनुदेशक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed