{"_id":"6549adcd7c45adf63b042bc7","slug":"iti-girl-student-attempted-suicide-in-bareilly-2023-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छोटी बहन से भी बात करता था दोस्त... वायरल फोटो देख शर्मिंदा हुई आईटीआई छात्रा; फिर लिया चौंकाने वाला फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छोटी बहन से भी बात करता था दोस्त... वायरल फोटो देख शर्मिंदा हुई आईटीआई छात्रा; फिर लिया चौंकाने वाला फैसला
Tue, 07 Nov 2023 08:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Nov 2023 08:56 AM IST
सार
बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक दो बहनों से बात करता था। एक बहन के फोटो वायरल हुए तो दूसरी ने शर्मिंदगी में खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में आईटीआई छात्रा खुद ही अपनी जान देने पर उतारू थी। सोमवार देर रात छात्रा के बयान से कथित घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया। बता दें कि 20 वर्षीय आईटीआई की छात्रा सोमवार सुबह अचेत अवस्था में घर के बाहर मिली। उसके पेट और गले पर खून निकल रहा था। धारदार हथियार से वार किए गए थे। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उसके पिता ने अज्ञात आरोपी पर रिपोर्ट कराई था। छात्रा के पिता ने जो रिपोर्ट कराई, उससे असमंजस की स्थिति बनी थी। एसएसपी के साथ पहुंची महिला थाना प्रभारी ने छात्रा से बात की तो भी उसने वही बातें दोहराईं। इसके बाद एसएसपी ने एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा को भी खुलासे में लगा दिया।
पता लगा कि घर में एक ही मोबाइल फोन है। इसमें गांव के ही युवक से सैकड़ों बार बातचीत की पुष्टि हुई। युवक की लोकेशन हिमाचल प्रदेश में आ रही थी। पुलिस ने संदेह में कुछ लोगों की धरपकड़ की तो शाम ढले छात्रा ने ही पुलिस को नया बयान दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
फोटो वायरल होने की वजह से थी शर्मिंदा
छात्रा ने पुलिस को बताया कि गांव के ही युवक से उसकी दोस्ती थी। उसे हाल ही में पता लगा कि वह युवक उसकी छोटी बहन के भी संपर्क में है। दरअसल, छोटी बहन के साथ उस युवक के फोटो कहीं से वायरल हो गए लेकिन दोनों बहनों की कद-काठी समान होने की वजह से नाम छात्रा का आया। इससे उसे काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया।

सुसाइड नोट में दिवाली तक जान देने की बात लिखी। फिर लिखा कि जल्दी ही ऐसा कर लूंगी। इस सुसाइड नोट को युवक के दोस्त को दिया जो उसने उसे व्हाट्सएप पर हिमाचल प्रदेश भेज दिया। छात्रा ने रात में खुद ही जाकर कैंची से ये वार किए। दर्द ज्यादा हुआ तो उसने खुदकुशी का विचार त्याग दिया। एसओजी ने कैंची व सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने कॉल डिटेल से जानकारी जुटाई। शाम को छात्रा ने बयान दिए तो स्थिति साफ हो गई। उसने खुद ही जान देने की कोशिश की थी। चूंकि कोई आरोपी नहीं है, इसलिए मामले को निस्तारित कर दिया जाएगा। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी देहात