फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   It is not a drone, but a toy that is spreading terror, miscreants are spreading terror, noose will be tightened

Bareilly News: ड्रोन नहीं, खिलौना उड़ाकर दहशत फैला रहे खुराफाती, कसेगा शिकंजा

Wed, 30 Jul 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
It is not a drone, but a toy that is spreading terror, miscreants are spreading terror, noose will be tightened
बरेली। चीन निर्मित खिलौनों के सहारे खुराफाती तत्वों ने जिले भर में ड्रोन की दहशत फैला रखी है। जिले के कुछ हिस्सों में इसी तरह के खिलौने मिले हैं, जिनमें न कोई कैमरा है, न ही रिकाॅर्डिंग। इसके बावजूद लोगों की रात दहशत में कट रही है। अफवाह है कि चोर ड्रोन के जरिये लोगों के घरों की रेकी कर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। संदेह में भिखारी और मानसिक रोगी अक्सर भीड़ का निशाना बन रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर पुलिसकर्मी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया है कि बरेली और आसपास के जिलों में ड्रोन उड़ने या संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। कुछ मामलों में बच्चों के खिलौने (टॉय ड्रोन) या सामान्य वस्तुओं को ड्रोन के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोग ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। अब तक कहीं भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है, जिसमें अपराधियों ने चोरी या अन्य आपराधिक वारदातों में ड्रोन का इस्तेमाल किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया है कि कुछ चीन निर्मित बैट्री चलित खिलौना हेलीकॉप्टर मिले हैं, जिनकी कीमत 800-1000 रुपये तक है। इनमें न कैमरा लगा है, न सर्विलांस में इस्तेमाल होने वाला कोई अन्य उपकरण मौजूद है।
यह सिर्फ खिलौना ही है। इसमें लगीं रंग-बिरंगी लाइटें चमकने से लोगों को रात में ड्रोन जैसा महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed