{"_id":"66c52fbd3aaf330efc0c7714","slug":"islam-gives-the-message-of-love-sajjada-bareilly-news-c-4-lko1018-463202-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत का पैगाम देता है इस्लाम: सज्जादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहब्बत का पैगाम देता है इस्लाम: सज्जादा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्वाजा फैजान साबरी के कुल की अदा की गई रस्म, सजी महफिल-ए-समा
बरेली। ख्वाजा फैजान अहमद नासिर साबरी का तीन दिवसीय उर्स नौ महला मस्जिद स्थित खानकाह में मनाया गया। इसमें मंगलवार को कव्वाली की महफिल सजाई गई।
उर्स की सदारत करते हुए सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सुल्तान अहमद नासरी साबरी ने कहा कि इस्लाम धर्म मोहब्बत का पैगाम देता है। हमें सबके साथ मोहब्बत के साथ पेश आना चाहिए। इससे पहले उर्स का आगाज सुबह में कारी ख्वाजा शयन अहमद नासिर साबरी ने तिलावत से किया।
शाम को ख्वाजा फैजान अहमद नासिर साबरी के कुल शरीफ की रस्म अदा की। लंगर के बाद रात में महफिल-ए-समां का आयोजन हुआ। इसमें निजाम साबरी कलियर शरीफ, जीशान फैजान शेरग और हसनैन नियाजी ने रूहानी कलाम पेश कर समां बांध दिया।
सूफी कमाल मियां ने बताया बुधवार को सुबह 10 बजे मिलाद शरीफ का कार्यक्रम व महफिल-ए-समां होगी। कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। उसके बाद सूफी वसीम मियां की कायदात में साबरी झंडा कलियर के दरगाह साबिर पाक के लिए रवाना होगा। संवाद