Bareilly News: सीईटी को हराकर आईपीएस टीम ने जीती ट्रॉफी, एसआरएमएस इंटर ट्रस्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
चार दिवसीय एसआरएमएस इंटर ट्रस्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा। आईपीएस टीम ने सीईटी को 39 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित श्रीराम मूर्ति क्रिकेट स्टेडियम में चार दिवसीय एसआरएमएस इंटर ट्रस्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हुआ। मुकाबले में एसआरएमएस आईपीएस ने एसआरएमएस सीईटी को 39 रनों से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबला सीईटी (काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) और आईपीएस (इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल) की टीमों के बीच हुआ। इसमें सीईटी के कप्तान रोहित गंगवार ने टॉस जीतकर आईपीएस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आईपीएस ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 149 रन बनाए। इसमें कैफ जूनियर ने 27 रन, कप्तान कैफ ने 30 रन बनाए।
ये भी पढ़ें- Waqf Bill: निदा खान बोलीं- जिनके घर वक्फ की जमीनों पर बने, वही कर रहे विरोध; मौलाना तौकीर पर भी साधा निशाना
जीत के लिए 150 रनों का पीछा करने उतरी सीईटी की आधी टीम महज 11 ओवरों में 41 रनों पर पवेलियन लौट गई। सीईटी की पूरी टीम 18.2 ओवरों में 110 रन ही बना सकी। नतीजा आईपीएस ने 39 रन से फाइनल मैच जीत कर एसआरएमएस इंटर ट्रस्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सीईटी की ओर से आकाश ने नाबाद 26 रन, हर्षित शर्मा ने 18 रन रन बनाए।
आईपीएस के गेंदबाज फरमान बने मैन ऑफ द मैच
फाइनल मैच में चार विकेट लेने वाले आईपीएस के गेंदबाज फरमान मैन ऑफ द मैच बने। टूर्नामेंट के चार मैच में 85 रन बनाने के साथ-साथ नौ विकेट लेने वाले सीईटी के खिलाड़ी सूर्य प्रताप सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी प्रदान की गई। चार मैच में 102 रन बनाने वाले आईपीएस के बल्लेबाज मो. कैफ को बैट्समैन आफ द टूर्नामेंट, चार मैच में 11 विकेट लेने वाले सीईटी के गेंदबाज मो. अदनान अंसारी को बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। जबकि चार मैचों में छह कैच लेने वाले पैरामेडिकल के फरमान को फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
टूर्नामेंट में एसआरएमएस ट्रस्ट के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी), इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आईएमएस), इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल (आईपीएस) की टीमों के साथ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च (सीईटीआर) व कॉलेज ऑफ नर्सिंग की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया था।
टूर्नामेंट में एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति, ट्रस्ट सचिव आदित्य मूर्ति, सीईटी के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता, आईएमएस के प्रिंसिपल एयरमार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आईपीएस की प्रिंसिपल डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. सोवन मोहंती, मेडिकल कॉलेज के डीएसडब्ल्यू डॉ. क्रांति कुमार, आईपीएस के डीएसडब्ल्यू डॉ. शिवांग चौधरी, क्रिकेट कोच मनीष सिंह, अनुज शर्मा, यूसुफ अंसारी, नितिन सक्सेना आदि उपस्थित रहे।