फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IPS officer Anshika Verma said Be ready to help girls and women who are struggling

Bareilly: आईपीएस अंशिका वर्मा ने कहा- संघर्ष कर रही बच्चियों और महिलाओं की मदद के लिए रहें तत्पर

Fri, 16 Jan 2026 08:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Jan 2026 08:40 AM IST
सार

बरेली में बृहस्पतिवार को अमर उजाला के बरेली संस्करण के 58वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में महिला अफसरों के साथ शहर की महिलाएं जुटीं। अमर उजाला के उत्कर्ष के 57 साल का केक महिलाओं ने काटा। इसके बाद उन्होंने समझा और देखा कि अखबार कैसे छपता है। 

विज्ञापन
IPS officer Anshika Verma said Be ready to help girls and women who are struggling
अमर उजाला के बरेली संस्करण के 58वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यहां आई सभी महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में सफल हैं। जबकि, समाज में कई महिलाएं और बच्चियां ऐसी हैं जो घर से लेकर बाहर तक संघर्ष कर रही हैं। उनकी मदद के लिए हमें तत्पर रहना चाहिए। किसी की मुस्कुराहट का जरिया बनने का प्रयास करना चाहिए। ये बातें बरेली की पुलिस अधीक्षक (एसपी) दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला के बरेली संस्करण के 58वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्यामगंज स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में कहीं।

विज्ञापन


एएसपी सोनाली मिश्रा ने कहा कि यहां आईं सभी महिलाएं अपने घर के 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दें। 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग घर से दोपहिया वाहन लेकर निकलें तो उन्हें हेलमेट जरूर थमाएं। एएसपी अंजना दाहिया ने कहा कि एक ओर मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। दूसरी ओर, अमर उजाला ने समाज के अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को एक-दूसरे के विचारों को सुनने के लिए एकत्र किया है। यह अच्छी पहल है।
विज्ञापन


बरेली कॉलेज की प्रो. वंदना शर्मा ने कहा कि अमर उजाला ने हमेशा महिलाओं की बातों को मंच दिया है। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने कहा कि अमर उजाला से हमारा अनुरोध है कि हमारी पुरानी पेंशन की मांग को सरकार तक पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी भी रही मौजूदगी
रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्रेस से राखी मनोहर, सीएस निधि अग्रवाल व स्वाति, फन सिटी से अमिता अग्रवाल, समाजसेवी डॉ. चारु मेहरोत्रा, साईं सुखदा अस्पताल से डॉ. अर्चना अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, सेक्रेड हार्ट स्कूल से डायरेक्टर राधा सिंह, वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल से शिखा सिंह, पर्ल हॉलीडे एंड वेलफेयर सोसाइटी से सुधा अग्रवाल, राष्ट्रीय मानव अधिकार संस्था से बिंदू सक्सेना, कोरल मोटर्स से नुपुर सक्सेना, मनीषा आहूजा, तूलिका गोयल, अर्चना राजपूत, प्रो. शिखा वर्मा और प्रियंका शुक्ला।

महिलाओं ने देखा कैसे छपता है अखबार
अमर उजाला के उत्कर्ष के 57 साल का केक महिलाओं ने काटा। इसके बाद उन्होंने समझा और देखा कि अखबार कैसे छपता है। अखबार की छपाई से पहले की प्रक्रिया क्या होती है? महिलाओं ने कहा कि अखबार हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा है। मौजूदा दौर में भी बच्चों को रोजाना अखबार पढ़ने की आदत विकसित करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed