{"_id":"67e31b00db6f74b2ac080e4c","slug":"investment-of-45997-crores-in-bareilly-71625-people-will-get-employment-bareilly-news-c-4-lko1064-606243-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली में 45,997 करोड़ का निवेश, मिलेगा 71625 को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली में 45,997 करोड़ का निवेश, मिलेगा 71625 को रोजगार
विज्ञापन
बरेली। भाजपा सरकार के आठ साल के कार्यकाल में बरेली ने भी विकास की दिशा में अपने कदम बढ़ाए हैं। जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक निवेशकों ने 657 एमओयू उद्योग या सेवा क्षेत्र में किए हैं। इससे करीब 45997.38 करोड़ रुपये का बरेली में निवेश होगा और 71,625 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। सबसे अधिक 21,310 करोड़ रुपये का निवेश उद्योग में किया जाना है। दूसरे नंबर पर पर्यटन क्षेत्र में 2472.10 करोड़ रुपये का निवेश है।
मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक औद्योगिक विकास के लिए निवेशक बरेली की तरफ काफी आकर्षित हैं। लघु उद्योग और निर्यात के लिए जहां 330 एमओयू साइन हुए हैं। वहीं यूपीसीडा में नौ बड़े निवेश हुए हैं। इनमें से सात ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद अपना काम शुरू कर देंगे। इससे 20,360 करोड़ रुपये का निवेश बरेली में आएगा। लघु उद्योग में भी 2669.30 करोड़ रुपये का निवेश होना है। 99 यूनिट ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विकास यादव ने बताया कि अभी बड़े निवेश बरेली में लाने की कवायद चालू है। 50 करोड़ रुपये से अधिक के हमारे पास 86 एमओयू हैं। इससे करीब 4186 करोड़ रुपये का निवेश बरेली में आएगा। 22 बड़े निवेश धरातल पर उतर चुके हैं। इससे 6802 करोड़ रुपये का निवेशक हुआ। 4333 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी इसमें मिला। अतुल भारद्वाज
-- -
इनका बरेली में सबसे बड़ा निवेश
निवेशक-- निवेश, करोड़ रुपये
एसआरएमएस-- 275
एसएनजी बायो प्रोडक्ट्स-- 104.80
फ्यूचर विवि-- 77.34
नंदी बिल्डटेक-- 60
कार्बन सर्किल-- 50
गोल्डन आई इंफ्रास्ट्रक्चर-- 50
इंवर्टिस विवि-- 50
बृंदावन ब्रेवरेज-- 310
जेएचएम इंफ्राहोम्स-- 25
कृषि डिस्क्स-- 20
-- (इनमें से एसआरएमएस और बृंदावन बेवरेज को अपने प्रोजेक्टों का विस्तार करना है। वहीं बाकी सभी नए निवेश हैं जोकि बायो एनर्जी और काैशल विकास के क्षेत्र में हैं।)
विज्ञापन
--
बरेली में औद्योगिक निवेश का माहौल बना हुआ है। इससे निवेशक भी यहां आकर्षित हुए हैं। जहां 336 एमओयू अभी धरातल पर उतरने के लिए तैयार हैं। वहीं 127 एमओयू अभी होने जा रहे हैं। 187 एमओयू ने अपने कॉमर्शियल ऑपरेशन भी शुरू कर दिए हैं। हमारी कोशिश है कि बड़े निवेश यहां लाए जाएं। अभी तक 50 करोड़ रुपये से ऊपर के 86 एमओयू हुए हैं। यहां जरूरत है कि टेक्सटाइल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, फार्मास्युटकल पार्क, निजी इंडस्टि्रयल क्षेत्र, डाटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में भी निवेशक आएं।
- रविंद्र कुमार, डीएम।
विज्ञापन
मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक औद्योगिक विकास के लिए निवेशक बरेली की तरफ काफी आकर्षित हैं। लघु उद्योग और निर्यात के लिए जहां 330 एमओयू साइन हुए हैं। वहीं यूपीसीडा में नौ बड़े निवेश हुए हैं। इनमें से सात ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद अपना काम शुरू कर देंगे। इससे 20,360 करोड़ रुपये का निवेश बरेली में आएगा। लघु उद्योग में भी 2669.30 करोड़ रुपये का निवेश होना है। 99 यूनिट ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विकास यादव ने बताया कि अभी बड़े निवेश बरेली में लाने की कवायद चालू है। 50 करोड़ रुपये से अधिक के हमारे पास 86 एमओयू हैं। इससे करीब 4186 करोड़ रुपये का निवेश बरेली में आएगा। 22 बड़े निवेश धरातल पर उतर चुके हैं। इससे 6802 करोड़ रुपये का निवेशक हुआ। 4333 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी इसमें मिला। अतुल भारद्वाज
विज्ञापन
इनका बरेली में सबसे बड़ा निवेश
निवेशक
एसआरएमएस
एसएनजी बायो प्रोडक्ट्स
फ्यूचर विवि
नंदी बिल्डटेक
कार्बन सर्किल
गोल्डन आई इंफ्रास्ट्रक्चर
इंवर्टिस विवि
बृंदावन ब्रेवरेज
जेएचएम इंफ्राहोम्स
कृषि डिस्क्स