फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation started whether cash was deposited with cashless treatment or not

Bareilly News: कैशलेस इलाज के साथ नकद रुपये जमा कराए या नहीं, जांच शुरू

Fri, 22 Nov 2024 04:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Investigation started whether cash was deposited with cashless treatment or not
बरेली। दीपमाला अस्पताल मामले की जांच रिपोर्ट अगले सप्ताह सीएमओ को सौंपी जाएगी। इस बीच आयुष्मान कार्ड से चल रहे इलाज में किन दवाओं का इस्तेमाल किया गया? बिल से इसका मिलान कराया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन से बिल-वाॅउचर मांगे गए हैं। कैशलेस इलाज के दौरान नकद रुपये जमा कराए गए या नहीं, इसकी भी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दीपमाला अस्पताल के डॉ. सोमेश मेहरोत्रा ने शाहजहांपुर से आई महिला मरीज का इलाज आयुष्मान कार्ड से शुरू किया था। आरोप है कि इस बीच उन्होंने लकवाग्रस्त मरीज को फौरी राहत के लिए इंजेक्शन लगाए थे, जिसका बिल मरीज के परिजन ने मांगा था। तब वायरल वीडियो में उन्होंने कहा था कि अगर वे बिल देंगे तो बाहर जाकर मुकदमा दर्ज करा दोगे। जांच रिपोर्ट तैयार करते वक्त पता चला कि यह तथ्य उसमें शामिल नहीं है। लिहाजा, रिपोर्ट को रोक दिया गया। मरीज के इलाज में किन-किन दवाओं और इंजेक्शन का प्रयोग हुआ? इसकी सूची अस्पताल से मांगी गई है।
विज्ञापन

बिल से इसका मिलान कराया जाएगा। आयुष्मान कार्ड से कैशलेस इलाज होता है। अप्रवूल के बाद मरीज या उसके तीमारदार से अतिरिक्त भुगतान कराना गलत है। जांच में अगर नकद भुगतान की पुष्टि हुई तो टीम विधिक कार्रवाई की संस्तुति भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये नहीं दिए तो डॉक्टर ने दे दी गलत दवा, हुई मौत

मृतका विजयलक्ष्मी के बेटे गोविंद मोहन ने एक वीडियो वायरल कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि डॉक्टर को रुपये नहीं दिए तो उन्होंने गलत दवा दे दी। इससे मां की हालत बिगड़ी और दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने इलाज की फाइल भी नहीं दी थी। आयुष्मान कार्ड लगाने के बावजूद 1.40 लाख रुपये ले लिए।

--
वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की जा रही है। आयुष्मान कार्ड से हुए इलाज के बिल और किन दवाओं-इंजेक्शन का प्रयोग मरीज के इलाज में हुआ? इसका भी मिलान कराया जाएगा। इसके बाद जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। - डॉ. राकेश, एसीएमओ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed