{"_id":"5f72423a8ebc3e9b8d7074fb","slug":"investigation-of-pushing-woman-out-of-municipal-corporation-started-bareilly-news-bly4213898196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम से महिला को धक्का देकर निकालने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम से महिला को धक्का देकर निकालने की जांच शुरू
विज्ञापन
बरेली नगर निगम
शनिवार को अतिक्रमण की शिकायत करने पहुंची थी महिला
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को सौंपी जांच
बरेली। नगर निगम में अतिक्रमण की शिकायत करने पहुंची महिला को कार्यालय से धक्का देकर बाहर निकालने के मामले की जांच शुरू हो गई है। वहीं टैक्स विभाग के कर्मचारी के साथ अभद्रता करने के मामले की जांच नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को सौंप दी है।
शनिवार को सुरेश शर्मा नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासी सुनीता गंगवार अतिक्रमण की शिकायत लेकर नगर निगम पहुंची थीं। आरोप है कि इंजीनियर ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया। मामले में मुख्य अभियंता ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को उन्होंने आरोपी इंजीनियर से मामले में पूछताछ की। मुख्य अभियंता ने बताया कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर उनकी बात सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं टैक्स विभाग के एक कर्मचारी से अभद्रता करने वाले स्वास्थ्य विभाग के चालक की जांच सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को सौंपी जांच बरेली। नगर निगम में अतिक्रमण की शिकायत करने पहुंची महिला को कार्यालय से धक्का देकर बाहर निकालने के मामले की जांच शुरू हो गई है। वहीं टैक्स विभाग के कर्मचारी के साथ अभद्रता करने के मामले की जांच नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को सौंप दी है।