{"_id":"66761af42b3f4e88f7041994","slug":"international-yoga-day-practitioners-did-yoga-for-a-healthy-body-bareilly-news-c-4-1-bly1039-424895-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: निरोगी काया के लिए साधकों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: निरोगी काया के लिए साधकों ने किया योग
विज्ञापन
आंवला। श्रीसुभाष इंटर कॉलेज मे योग करते एसडीएम व अन्य लोग-संवाद
मीरगंज। राजेन्द्र प्रसाद इंटर कॉलेज एवं डिग्री काॅलेज में तहसीलदार मीरगंज विशाल कुमार शर्मा के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सभी स्टाफ ने योगाभ्यास किया। प्रबंधक डाॅ. सत्यवीर गंगवार एवं निदेशक पंकज गंगवार ने योग के फायदे के बारे में विस्तार से बताया।
केएसजी इंटर काॅलेज के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता एवं प्रबंधक रामपाल गुप्ता ने पूरे स्टाफ के साथ योगाभ्यास किया। वहीं, धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड मीरगंज के इकाई प्रमुख संजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने पूरे स्टाफ के साथ मिल परिसर में योगाभ्यास किया। ब्लॉक संसाधन केंद्र चुरई दलपतपुर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार के निर्देशन में योगाभ्यास कराया गया। खेल अनुदेशक सुनीता सिंह ने विभिन्न आसनों के बारे में जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने योग के लाभों से अवगत कराया।
थाना मीरगंज व क्षेत्राधिकारी कार्यालय में योगाचारी सुरेन्द्र आर्य (योग प्रचारक बरेली) और नेत्रपाल आर्य (भजन उपदेशक) ने योग कराया। इस अवसर पर कुंवर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक एवं आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-
योग के महत्व पर डाला प्रकाशशाही। शुक्रवार को स्कूल, कॉलेज, थाना परिसर सहित विभिन्न संस्थाओं में योगाभ्यास कराया गया। थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने योग का महत्व बताया। मुक्ता प्रसाद डिग्री कॉलेज में योग शिविर में डॉ. दिनेश गंगवार एवं प्रमिला गंगवार ने विचार रखे। हिंदू जागरण मंच की ओर से एमएच इंटर कॉलेज में आयोजित योग शिविर में नगर अध्यक्ष सुशील शर्मा और महामंत्री नितिन गुप्ता ने योग क्रियाओं की जानकारी दी। संवाद
-
योग अपनाकर रह सकते हैं स्वस्थ
फरीदपुर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय टिसुआ एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय फतेहगंज पूर्वी की ओर से फरीदपुर ब्लॉक परिसर में दशम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कराया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंदन वैद्य ने बताया की आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में योग अपनाकर स्वस्थ रहा जा सकता है।
इस मौके पर डॉ. प्रणाम बाजपेई, बीडीओ रामाशंकर एवं आदि रहे। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सीएएस इंटर कॉलेज के मैदान में योग कराया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य नीरज, प्रेमपाल ने योग कराया। वहीं, फरीदपुर कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह, इंस्पेक्टर रामसेवक ने पुलिस टीम के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिला संघ चालक महेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
-
कई स्थानों पर हुए योग के कार्यक्रम
आंवला। दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से कई स्थानों पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान में एसडीएम नहने राम, प्रधानाचार्य अमर सिंह व भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। बाल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल में डॉ. संजीव गुप्त, डाॅ. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में प्रचार्या डॉ. एमपी सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य गवेन्द्र सिंह व अन्य कई स्थानों पर योगाचार्यों ने विभिन्न प्रकार के योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। संवाद
-
योग करने से शरीर रहता है चुस्त-दुरुस्त
सिरौली। आंवला नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना ने कहा कि योग करने से मनुष्य के शरीर से बड़ी से बड़ी बीमारियों का हरण होता है। प्रत्येक व्यक्ति को योग पर अवश्य ध्यान देना चाहिए ताकि वह चुस्त-दुरुस्त रह सके। वह सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित योग कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसमें पुनीत गुप्ता, प्रधानाचार्य रणपाल सिंह, योग आचार्य रजनीश, बहन उषा पंकज शर्मा, मनोज आदि मौजूद रहे। संवाद
-
राजकीय महाविद्यालय में मनाया योग दिवस
बहेड़ी। संघटक राजकीय महाविद्यालय रिछा में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. संचित कुमार ने योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया। इसमें योग के विभिन्न आसान करवाए और उनके महत्त्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केके तिवारी ने योग के लाभों से अवगत कराया। डॉ. धीरेन्द्र कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसके अलावा गन्ना उत्पादक महाविद्यालय, केसर शुगर मिल, ब्लॉक संसाधन केंद्र, तहसील परिसर व आदि कार्यालयों के परिसर में शिविर लगाए गए। संवाद
-
शिक्षकों से लेकर बच्चों तक ने किया योग
फतेहगंज पूर्वी। शुक्रवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षकों के साथ नगरवासियों ने योग किया। शिविर में स्कूल के प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला, शिक्षक सूर्यकांत, राजीव अग्रवाल, सुरेश शर्मा, नगर चेयरमैन संजय पाठक आदि ने सुबह छह बजे से सात बजे तक योग किया। थाना प्रांगड़ में भी कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी ने पुलिस कर्मियों के साथ योग किया।
-
स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में योग करें शामिल
बिशारतगंज। मझगवां ब्लाक परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। संख्या अधिक होने के चलते हाल में जगह कम पड़ गई। शिविर में खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र कुमार, वीडियो पंचायत अभय कुमार आर्य, सचिव प्रियदर्शन आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. शैलेंद्र कुमार एवं फार्मासिस्ट संजीव कुमार शर्मा ने किया। योग प्रशिक्षक अभिषेक पाठक, प्रिया परमार, रविंद्र परमार, अभिषेक यादव, पूजा आदि ने सहयोग किया। इसके अलावा कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित योग शिविर में प्रधानाचार्य सतीश चंद्र गंगवार धर्मपाल, अंकित ने स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में योग को शामिल करने का आह्वान किया। संवाद
-
नगर व देहात में साधकों ने कीं योग क्रियाएं
नवाबगंज/ क्योलड़िया। नगर व देहात क्षेत्र में जगह-जगह योग दिवस मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के साथ व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के सदस्य भी सक्रिय दिखाई दिए। लोगों को निरोग जीवन का संदेश दिया गया।
नगर के श्री कृष्ण इंटर काॅलेज में विवेकानंद युवा केंद्र व विवेकानंद विकास समिति के तत्वावधान में एसडीएम मलिक्का नैन, विधायक डाॅ. एमपी आर्य, नीरेन्द्र सिंह राठौर के साथ सैकड़ों लोगो ने योगाभ्यास किया। ट्रेनर के रूप में डाॅ. चोखेलाल और अरुणदेव शामिल रहे। वहीं, मुसिफ कोर्ट में जज अमरनाथ ने अधिवक्ताओं के साथ, एसएसटी इंटर काॅलेज में प्रबंधक टीआर गंगवार ने छात्राओं के साथ योगाभ्यास किया। वहीं, भदपुरा ब्लाॅक में रवि गंगवार, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में विवेक कुमार शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी कंचन गंगवार, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह ने योगाभ्यास कराया।
-
योग दिवस पर शेरगढ़ में हुए कार्यक्रम
शेरगढ़। खंड विकास अधिकारी सीपी पांडेय के नेतृत्व में ब्लॉक के कर्मचारियों ने योग किया। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित योग शिविर में ग्राम पंचायत अधिकारी प्यारेलाल गंगवार आदि शामिल रहे, जिन्होंने योगा के फायदे भी बताए। गांव सिमरावा में ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी के नेतृत्व में योगा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता राघवेंद्र पाठक, अज्जू पटेल सोमदत्त आदि मौजूद रहे। संवाद