फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instead of taking the higher center, the pregnant woman was brought home, all three newborns died

Bareilly News: हायर सेंटर ले जाने के बजाय प्रसूता को लाए घर, तीनों नवजात की मौत

Sun, 23 Jul 2023 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Jul 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Instead of taking the higher center, the pregnant woman was brought home, all three newborns died
बिशारतगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पर शनिवार को एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का वजन कम था। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल जाने के बजाय परिजन प्रसूता और नवजात को लेकर घर चले गए। दो घंटे बाद तीनों बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मझगवां गांव निवासी सोनू कश्यप की शादी एक साल पहले हुई थी। पत्नी सुमन गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर सोनू पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शनिवार सुबह सुमन ने दो बेटियां और एक बेटे को जन्म दिया। जन्म के समय तीनों का वजन कम था।
विज्ञापन

अस्पताल के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन जच्चा-बच्चा को घर लेकर चले गए। दोपहर 12 बजे के समय तीनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। सोनू ने बताया कि उसकी आर्थिक हालत ठीक नही है। तंगी के चलते वह बच्चों को बरेली लेकर नही जा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझगवां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैभव राठौर ने बताया के जन्म के समय बच्चे का वजन ढाई किलो से कम नहीं होना चाहिए। इससे कम वजन के बच्चों को लो बर्थ वेट माना जाता है। ऐसे बच्चों को एसएनसीयू में रखा जाता है। सुमन के तीनों बच्चों का वजन 600 से 700 ग्राम के बीच का था।

----
अल्ट्रासाउंड में बताए दो, जन्म लिया तीन बच्चों ने
मझगवां गांव की आशा वर्कर ममता यादव ने बताया कि सुमन का 27 जून को अल्ट्रासांउड कराया गया था। जो रिपोर्ट मिली उसमें गर्भ में दो बच्चे होने की बात कही गई थी। जबकि, महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। वहीं, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वैभव राठौर का कहना है कि महिला ने गर्भाधारण के तीन महीने बाद अल्ट्रासाउंड कराया। इसके बाद सीएचसी पर जांच कराई थी। दोबारा अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed