फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instead of hoarding cash in grain stocks, invest your savings safely.

Bareilly News: अनाज में रुपये दबाने के बजाय बचत का करें सुरक्षित निवेश

Sun, 26 Jul 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Instead of hoarding cash in grain stocks, invest your savings safely.
बरेली। अनाज के कनस्तर, अलमारी में कपड़ों के बीच और गुल्लक में बचत की परंपरा को अब बदलने की जरूरत है। अगर महिलाएं योजनाबद्ध तरीके से बचत को निवेश में बदल दें तो यह आदत आर्थिक आत्मनिर्भरता और सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को होटल स्वर्ण टॉवर में अमर उजाला बोनस और केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड के सहयोग से आयोजित ''''स्त्री शक्ति समृद्धि'''' कार्यक्रम में यह जानकारी मुख्य वक्ता केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड से यूपी यूके जोनल सेल्स हेड, वाइस प्रेसीडेंट धीरज डीन ने दिए। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ देवयानी, विशिष्ट अतिथि इशिता किशोर, फन सिटी डायरेक्टर अमिता अग्रवाल, चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गुप्ता, नीमा वीमेंस फोरम की स्टेट प्रेसीडेंट डॉ. नीलू मिश्रा, प्रो. चारू मेहरोत्रा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता ने क्रमवार एसआईपी, म्यूचुअल फंड को सरल भाषा में बताया।
विज्ञापन

बताया कि सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण का प्रभावी माध्यम है। निवेश में रिटर्न भी ज्यादा होता है। कइयों ने लॉन्गटर्म नियमित निवेश से रिटायरमेंट और बेटी की शादी जैसे वित्तीय लक्ष्य पूरे किए। मिडकैप, स्मॉल कैप निवेश भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला उद्यमी, चिकित्सक, सरकारी और निजी संस्थान की महिलाकर्मी, अधिवक्ता, महिला स्वास्थ्यकर्मी, गृहिणियों व अन्य महिलाओं के निवेश संबंधी कई सवालों के जवाब भी मुख्य वक्ता ने दिए। यहां केनरा रोबेको से बतौर सहयोगी शौर्य भी मौजूद रहे।
परिवार को सक्षम बनाती हैं महिलाएं
महिला आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो तो पूरे परिवार को सक्षम बनाती है। निवेश की आदत हो तो घर में समृद्धि भी आती है। ऐसे आयोजन बदलती सामाजिक जरूरत के प्रति जागरूकता के लिए जरूरी हैं। - देवयानी, सीडीओ

एक महिला की पहचान मां, बेटी, पत्नी के रूप में होती है। आत्मनिर्भरता महिला के जीवन का ऐसा पड़ाव है, जिससे अलग पहचान मिलती है। निवेश से आत्मनिर्भरता के साथ महिलाएं सशक्त हो सकती हैं। - इशिता किशोर, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed