फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector was sleeping on bundles worth seven lakh rupees

Bareilly News: सात लाख रुपये की गड्डियों पर सो रहा था इंस्पेक्टर

Fri, 23 Aug 2024 05:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Inspector was sleeping on bundles worth seven lakh rupees
भनक लगी तो सीयूजी मोबाइल साथ लेकर भागा। ब्रीफकेस में मिले 2,84,900 रुपये, आवास को किया गया सील
विज्ञापन

फरीदपुर (बरेली)। इंस्पेक्टर रामसेवक जिस बिस्तर पर सो रहा था वहीं सात लाख रुपये रखे मिले। एसपी दक्षिणी कार्रवाई करने पहुंचे तो वह सीयूजी मोबाइल फोन समेत फरार हो गया।
इंस्पेक्टर रामसेवक के खिलाफ आई शिकायत पर कार्रवाई करने जब एसपी और सीओ पहुंचे तो रामसेवक को भनक लग चुकी थी कि कुछ गड़बड़ है। वह अपने आवास की कुंडी लगाकर फरार हो गया। भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने से पहले एसपी दक्षिणी की मौजूदगी में सीओ ने इंस्पेक्टर के आवास की तलाशी कराई।
विज्ञापन

वीडियोग्राफी के बीच तलाशी में तख्त पर बिछे गद्दे के नीचे गुलाबी पॉलिथीन में पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियां बरामद हुई। कुल सात लाख रुपये मिले। एक स्लेटी रंग के ब्रीफकेस में भी 2,84,900 रुपये बरामद हुए। इंस्पेक्टर के आवास में बने कमरों पर सील लगा दी। इसकी चाबी हेड मोहर्रिर राम बहादुर की सुपुर्दगी में दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed