फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector took bribe in the name of reducing house tax, fierce commotion in corporation

गृहकर कम करने के नाम पर निरीक्षक ने ली रिश्वत, निगम में जमकर हुआ हंगामा

Tue, 07 Jul 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Inspector took bribe in the name of reducing house tax, fierce commotion in corporation
नगर निगम में रिश्वत लेने पर जमकर हुआ बवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दूसरे कर निरीक्षक ने ही खोल दी पोल, रुपये लौटाने पर शांत हुआ मामला

विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में गृहकर कम करने के नाम पर एक कर निरीक्षक ने 75 हजार रुपये की रिश्वत ले ली। यह बात दूसरे कर निरीक्षक को पता चली तो उसने दफ्तर में पोल खोल दी। इसके बाद दफ्तर में इस कदर हंगामा हुआ कि कर निरीक्षक को रिश्वत के रुपये लौटाने पड़े। इसके बाद मामला शांत हो गया। हालांकि पीड़ित ने इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की है। लिहाजा नगर निगम के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

पीड़ित प्रेमपाल ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार का चौपुला पर मकान है। इसका कई महीने से टैक्स रिवाइज नहीं हुआ था। इसे लेकर उन्होंने नगर निगम में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद एक टैक्स इंस्पेक्टर मकान का निरीक्षण करने पहुंचे और एरिया को ज्यादा बताकर लंबा चार्ज लगाने की बात कहने लगे। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने टैक्स कम करने के लिए उनसे 75 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उनसे टैक्स के 81 हजार 997 रुपये चेक के माध्यम से लेकर रसीद दे दी। प्रेमपाल का कहना है कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से मामले की मौखिक शिकायत की तो उन्होंने कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया और कहा कि वह इसकी लिखित शिकायत न करें। इस बाबत पूछने पर संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मामले की उन्हें जानकारी मिली है। इसकी पड़ताल कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed