फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector suspended for not following instructions, could not even open pistol

Bareilly News: निर्देशों पर नहीं किया अमल, पिस्टल भी नहीं खोल सके इंस्पेक्टर, निलंबित

Thu, 05 Dec 2024 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for not following instructions, could not even open pistol
बरेली। एसएसपी के निरीक्षण के दौरान फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा अपनी पिस्टल भी नहीं खोल सके। एक दिन पहले ही एसएसपी ने ऑनलाइन मीटिंग में निरीक्षण को लेकर बिंदुवार निर्देश दिए थे। वह थाने पहुंचे तो वहां ठीक इसका उल्टा मिला। थाने की साज-सज्जा तो की गई थी, पर अभिलेख अधूरे मिले। इस पर एसएसपी ने मौके पर ही उनको निलंबित कर दिया। भमोरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम प्रदीप चतुर्वेदी को फतेहगंज पश्चिमी थाने का नया प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य फतेहगंज पश्चिमी थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने परिसर में मैट बिछवा रखी थी। नाश्ते का प्रबंध भी किया था, पर एसएसपी ने जब रजिस्टर के पन्ने पलटे तो हैरान रह गए। नवंबर में 147 वारंटियों में से केवल सात और पूरे वर्ष में 450 वारंटियों में से सिर्फ 70 ही गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। बाकी के बारे में एसओ कुछ नहीं बता पाए।
विज्ञापन

बीट बुक एक साल से थाने पर मौजूद होने के बावजूद किसी सिपाही को नहीं दी गई। संपूर्ण समाधान दिवस के मामले अनसुलझे पड़े थे। 24 घंटे पहले दिए गए निर्देश भी थाना प्रभारी को याद नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी पर नहीं खुली पिस्टल तो दिलाई ट्रेनिंग
24 घंटे से शस्त्र की रिहर्सल करने के बाद भी एसएसपी के सामने इंस्पेक्टर समेत कई दरोगा पिस्टल नहीं खोल पाए। यह भी पता लगा कि थाने के उप निरीक्षकों को शस्त्र आवंटित ही नहीं किया गया है। तब एसएसपी ने आधे घंटा तक अपने सामने ही उनको शस्त्र की ट्रेनिंग दिलाई। शस्त्रागार में सफाई नहीं होने से असलहों पर जंग आ गई थी। इस बावत उन्होंने सवाल पूछा तो कोई दरोगा जवाब नहीं दे सका।
--
जनसुनवाई में भी फेल, दो कर्मियों को ढाई हजार इनाम
जन सुनवाई प्रकरण की समीक्षा की गई तो पूरी जिम्मेदारी थाने पर तैनात दीवान दिनेश कुमार और महिला सिपाही अरुणा त्यागी बेहतर तरीके से निभाते पाए गए। उन्होंने हर पीड़ित का फीडबैक लेने के बाद रिपोर्ट बना रखी थी जो चेक करने पर अपडेट पाई गई। एसएसपी ने दोनों को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। वहीं थाना प्रभारी स्तर पर जन सुनवाई में भी कोई रुचि नहीं ली गई। पीड़ितों से दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक बात करने का समय दिए जाने पर भी वह निस्तारण नहीं करा पाए।

----
फतेहगंज पश्चिमी थाने में प्रभारी स्तर पर कई खामियां मिली हैं। थाना प्रभारी अपने दायित्वों के प्रति निष्क्रिय दिखे। इसलिए उन्हें निलंबित किया गया। थाने पर जन सुनवाई पटल के कर्मचारियों का काम बेहतर मिला तो उन्हें इनाम देने की घोषणा की गई है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed