फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangster Sher Ali Jafri attacks gunman with a knife after being asked for wages in Bareilly

बरेली: वेतन मांगने पर गैंगस्टर शेर अली जाफरी ने गनर पर किया चाकू से हमला, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Sat, 05 Sep 2026 12:47 AM IST
सार

बरेली में शेर अली जाफरी पर उसके गनर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गनर का आरोप है कि वेतन मांगने पर जाफरी ने उसे दफ्तर में बंद कर पीटा। चाकू से हमला किया, जिससे उसकी कलाई कट गई। 

विज्ञापन
Gangster Sher Ali Jafri attacks gunman with a knife after being asked for wages in Bareilly
शेर अली जाफरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में डी फार्मा की फर्जी डिग्री बांटकर करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी गैंगस्टर शेर अली जाफरी ने अब अपने गनर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गनर ने सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शिवनगर कॉलोनी निवासी योगेश गुप्ता ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि वह शेर अली जाफरी के यहां एक साल से 28 हजार रुपये प्रतिमाह पर निजी गनर की नौकरी कर रहे हैं। एक मार्च 2026 से 22 अगस्त 2026 तक 1,60,533 रुपये उनका वेतन बना जो नहीं दिया गया। रुपये मांगने पर शेर अली जाफरी टालमटोल करने लगा। 
विज्ञापन


योगेश ने बताया कि शेर अली जाफरी खुसरो डिग्री कॉलेज का मालिक है। फर्जी डिग्री बनाकर बांटने के मामले में जेल जा चुका है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। उसके खिलाफ चेक बाउंस के मामले भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दफ्तर में बंद कर पीटने का आरोप 
गनर योगेश ने बताया कि 21 अगस्त को शेर अली जाफरी उन्हें अपने साथ पीलीभीत के जहानाबाद स्थित खुसरो डिग्री कॉलेज ले गया। अगले दिन शेर अली जाफरी सीबीगंज स्थित अपने कॉलेज में आ गया। दोपहर में योगेश ने वहां जाकर अपना वेतन मांगा तो शेर अली जाफरी उन्हें दफ्तर में बंद कर लाठी-डंडों से पीटने लगा। उसने चाकू से योगेश पर हमला कर दिया। हमले में योगेश की कलाई कट गई।

योगेश के मुताबिक, जाफरी ने कहा कि दोबारा रुपये मांगे तो जान से मरवा दूंगा। लड़कियों की तरफ से फर्जी मुकदमे दर्ज करवा दूंगा। फर्जी डिग्री की शिकायत करने पर डी फार्मा के छात्रों पर एक लड़की की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसी लड़की के जरिये तुझे भी फंसा दूंगा। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed