फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Innocent child killed by dogs in pilibhit of uttar pradesh

पीलीभीत में कुत्तों का आतंक, धनिया काटने गई मासूम बच्ची को नोचकर मार डाला

Tue, 05 Jan 2021 08:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Jan 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Innocent child killed by dogs in pilibhit of uttar pradesh
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत जिले के जहानाबाद में घर से एक किलोमीटर दूर खेत पर धनिया काटने गई 12 साल की मासूम को आवारा कुत्तों ने नोचकर मार डाला। इस दौरान वहां से गुजरने रहे चौकीदार ने बच्ची की चीखें सुनकर कुत्तों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन जब तक बच्ची की जान जा चुकी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बगवा निवासी किसान धर्मवीर मौर्य की पुत्री नेहा (12) मंगलवार सुबह आठ बजे गांव से एक किलोमीटर दूर अपने खेत पर धनिया काटने गई थी। 
विज्ञापन


खेत पर धनिया काटते वक्त नेहा पर पांच-छह आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। उसने खुद को बचाने के लिए जद्दोजहद की, लेकिन कुत्ते उसे नोचते रहे। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर पास से गुजर रहे चौकीदार महेंद्र पाल ने कुत्तों को  भगाया, मगर तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर कुछ ही देर में परिवार वाले और ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले एक बकरी को भी  कुत्तों ने हमला कर मार डाला था। बताया कि लोग पास के तालाब में मांस के अवशेष डाल देते हैं, जिससे यहां कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। 

डीएम-एसपी ने घटना का संज्ञान लेकर वन विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिर आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए गांव में टीम भेजी गई। 

बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम गांव में भेजी है। कुत्तों को पकड़कर आबादी से हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। - जयप्रकाश, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed