फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Initiative started again for Subhash Nagar underpass

Bareilly News: सुभाषनगर अंडरपास के लिए फिर शुरू हुई पहल

Tue, 15 Apr 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Initiative started again for Subhash Nagar underpass
बरेली। सुभाषनगर अंडरपास के लिए तीन साल से बजट का इंतजार है। एक लाख से अधिक लोग आवागमन में दिक्कत झेल रहे हैं। एक अप्रैल को मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के सामने यह मुद्दा उठा तो इसके हल के लिए एक बार फिर पहल शुरू हुई है। अब मंडलायु्क्त इसको लेकर जल्द ही रेलवे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के विधायक संजीव अग्रवाल ने सीएम के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। विधायक ने रविवार को बताया कि मंडलायुक्त से बात हो गई है। जल्दी ही बैठक होगी। निर्माण में मुख्य अड़चन 54 करोड़ रुपये के बजट की है। रेलवे इस पर व्यय करने से इन्कार कर चुका है। बजट किस मद से मिलेगा, इस पर मंथन होना है। ब्यूरो
विज्ञापन

कब क्या हुआ
- 5 जून 2023 को मंडलायुक्त की पहल पर मुरादाबाद और इज्जतनगर रेल मंडल के अधिकारियों की इज्जतनगर में संयुक्त बैठक हुई। अंडरपास की उपयोगिता स्वीकार करते हुए अभियंताओं की टीम ने 54 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 23 जुलाई 2024 को मंडलायुक्त कार्यालय पर बैठक हुई। 21 नवंबर 2024 को मुरादाबाद मंडल के प्रवर मंडल अभियंता करनप्रीत सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा कि अंडरपास के निर्माण के लिए पूर्ण व्यय राज्य सरकार वहन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed