फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Information on 400 vehicles from 187 schools has not been uploaded on the portal.

Bareilly News: 187 स्कूलों के 400 वाहनों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं

Wed, 15 Apr 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Information on 400 vehicles from 187 schools has not been uploaded on the portal.
बरेली। परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों के लिए अनिवार्य किए गए पोर्टल पर अभी भी 187 स्कूलों के 400 वाहनों की जानकारी अपलोड नहीं की गई है। इस संबंध में मंगलवार को पीमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में अफसरों और प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। निर्देश दिए गए कि 15 अप्रैल तक सभी विद्यालय पोर्टल पर वाहनों का विवरण अपलोड कर दें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि अभी तक 187 स्कूलों के 400 वाहनों का पंजीकरण यूपी-आईएसवीएमपी पर अपलोड नहीं हो सका है। वहीं 196 वाहनों के 856 वाहनों की जानकारी अभिलेखों के साथ पोर्टल पर जमा कर दी गई है। इन स्कूलों को भी इंफेक्शन नोट बनाकर भी दिया गया है। जिसमें यह दिखाया गया कि इनके वाहनों के अभिलेख में अभी कौन सी कमियां है, उसको भी दुरुस्त कराने के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है। जिसके बाद इन स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यातायात मुहम्मद अकमल खां, एडीएम नगर सौरभ दुबे, आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह, आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा, डीआईओएस डाॅ. अजीत कुमार, बीएसए डाॅ. विनीता, एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार सरोज, एआरटीओ प्रवर्तन वैभव श्रोतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed