फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Industrial area will be renovated with Rs 35.42 crore, proposal sent to government

Bareilly News: 35.42 करोड़ से संवरेंगे औद्योगिक क्षेत्र, शासन को भेजा प्रस्ताव

Tue, 15 Oct 2024 05:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Industrial area will be renovated with Rs 35.42 crore, proposal sent to government
बरेली। औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, नाला निर्माण, बिजली आपूर्ति, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद तेज हो गई है। करीब 35.42 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर प्रमुख सचिव अवस्थापना विकास विभाग को भेजा है। बजट मिलते ही कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में ये जानकारी संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला ने उद्यमियों को दी। बीडीए अफसरों ने बताया कि झुमका चौराहे से रहपुरा जागीर, रसूला चौधरी की करीब 113 हेक्टेयर भूमि पर डिजिटल सर्वे के बाद नाथधाम एमएसएमई योजना प्रस्तावित थी।
विज्ञापन

कीमत अधिक होने से रसूलापुर को योजना से हटा दिया गया है। अब रहपुरा जागीर की भूमि पर कार्य होगा। जिसका सर्वे लखनऊ की एजेंसी ने कर लिया है। इसमें संभावित ले-आउट भी शामिल है। इसमें ट्रांसपोर्ट नगर, वेयर हाउस, लाजिस्टिक पार्क, औद्योगिक भूखंड के प्रकाशित डिमांड सर्वे पर दो सौ उद्यमियों द्वारा लॉगिन आईडी बनाई है। 125 ने आवेदन किया है। उद्यमी राजेश गुप्ता ने प्रस्तावित योजना में काॅमन फायर हाइड्रेंट, काॅमन एसटीपी प्लांट संबंधी सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन में शुरू हो जाएगा ट्रक ले बाई निर्माण
औद्योगिक इकाइयों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए ट्रक ले बाई निर्माण सात से दस दिन में शुरू होने का दावा एनएचएआई अफसरों ने किया है। बताया कि राजस्व टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण कर मुरादाबाद से बरेली की ओर दाएं और बाएं तरफ स्थान चिह्नित हो चुका है। डिजाइन ड्राइंग भी बन चुकी है। निर्माण के लिए वेंडर का चयन हो चुका है।
तत्काल हटाएं औद्योगिक आस्थान
के फीडर से बाहर दिए कनेक्शन
उद्यमी अजय शुक्ला ने भोजीपुरा औद्योगिक आस्थान के डेडिकेटेड फीडर से बाहर स्थित इकाइयों को बिजली कनेक्शन देने का मुद्दा उठाया। मंडलायुक्त ने बिजली विभाग को तत्काल कनेक्शन हटाकर अभयपुर औद्योगिक फीडर से जोड़ने के निर्देश दिए। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पंजीकृत श्रमिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने को कहा।

बिना अनुमति जांच को पहुंच रहे कई विभाग
उद्यमी एसके सिंह ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के अनुमोदन बगैर जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा औद्योगिक इकाई के अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचने पर आपत्ति जताई। इसपर अंकुश लगाने की मांग की। मंडलायुक्त ने संयुक्त आयुक्त उद्योग को पूर्व में जारी शासनादेश काे संबंधित अधिकारियाें को भेजने और बेवजह परेशान करने पर कार्रवाई की हिदायत दी।
--
कहां, क्या कार्य प्रस्तावित, कितना खर्च होगा बजट
- एनएच-30 से बहादुरपुर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 3.54 करोड़।
- रिछा इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क, नाला, इंटरलाॅकिंग टाइल्स कार्य के लिए 15.38 करोड़।
- सीबीगंज में निर्माणाधीन आईटी पार्क, सीबीगंज लोहिया विहार पर प्रस्तावित खिलौना पार्क, विमको फैक्टरी की प्रस्तावित इकाई, परसाखेड़ा बिजली घर से आइटीआर कंपनी तक भूमिगत केबल बिछाने के लिए 2.52 करोड़।

- रिछा बिजली उपकेंद्र से पोषित औद्योगिक पोषक-1, औद्योगिक पोषक-2 की बिजली लाइन भूमिगत करने के लिए 5.10 करोड़।
- रिछा बिजली उपकेंद्र द्वितीय में नए बिजली उपकेंद्र निर्माण के लिए 8.00 करोड़।
- फरीदपुर के औद्योगिक क्षेत्र में सथरापुर कचरा प्रोसेसिंग प्लांट मार्ग से करनपुर, एनएच-24 से सथरापुर होते हुए एफसीआई गोदाम तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 88.02 लाख।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed