{"_id":"6ac9d2ea831748e87b0d5dae","slug":"industrial-area-will-be-developed-on-112-acres-of-land-in-bareilly-nawabganj-2026-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: नवाबगंज में 112 एकड़ भूमि पर विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: नवाबगंज में 112 एकड़ भूमि पर विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Sat, 10 Oct 2026 11:26 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:26 AM IST
सार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए 112 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इससे हजारों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत बरेली जिले में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। नवाबगंज क्षेत्र में इसके लिए 112 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बताया कि इस परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के हजारों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। यहां नई इंडस्ट्री की स्थापना से औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। स्वरोजगार के प्रशिक्षण के लिए सेंटर बनाए जाएंगे। इस क्षेत्र के पास से ही गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे गुजरने के कारण कच्चे माल की आवाजाही और तैयार उत्पादों की ढुलाई के लिए बेहतरीन कनेक्टिविटी और राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
तीसरे चरण के तहत बरेली में किया जाएगा विकास
उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रदेश के सभी 75 जनपदों को जोड़ते हुए नौ जोन में कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार का एकीकृत तंत्र विकसित किया जाएगा। तीसरे चरण के तहत बरेली जिले में इस योजना का विकास किया जाएगा, जिससे युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार प्रशिक्षित कर देश-विदेश में रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा सकेगा।
योजना के तहत युवाओं को तकनीकी और गैर-तकनीकी (मानविकी एवं वाणिज्य) विषयों के साथ-साथ देशी-विदेशी भाषाओं का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। परिसरों में ही छात्रावास, सेवायोजन कार्यालय और प्लेसमेंट सेल की व्यवस्था होगी।