फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indoor hall for Sepak Takraw will be built in Sai Center

Bareilly News: साई केंद्र में बनेगा सेपक टाकरा के लिए इंडोर हॉल

Fri, 01 Aug 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Indoor hall for Sepak Takraw will be built in Sai Center
बरेली। कैंट स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र (साई) में सेपक टाकरा खेल के लिए इंडोर हॉल के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ ही, एथलेटिक्स के लिए 400 मीटर के सिंथेटिक ट्रैक और जर्जर हॉकी मैदान के नवीनीकरण की मांग भी विभाग के सामने रखी गई है।
विज्ञापन

सेपक टाकरा इंडोर खेल है। हालांकि, शहर में इसके लिए हॉल की व्यवस्था नहीं है। साई केंद्र में भी खिलाड़ी खुले मैदान में अभ्यास कर रहे हैं। बारिश, तेज धूप या अत्याधिक ठंड के कारण कई बार अभ्यास बाधित हो जाता है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी गायत्री देवी ने छात्रावास के पास खाली पड़े मैदान पर एक इंडोर हॉल बनाने का प्रस्ताव भेजा है। उनका कहना है कि हॉल बनने के बाद खिलाड़ी किसी भी मौसम में अभ्यास कर सकेंगे और उन्हें प्रतियोगिता के अनुरूप बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी वर्ष शुरू हो सकता है निर्माण इस समय केंद्र में 200 से ज्यादा खिलाड़ी सेपक टाकरा के खेल में अपना भविष्य गढ़ रहे हैं। इनमें कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक भी जीत चुके हैं। केंद्र प्रभारी का मानना है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू हो सकता है और वर्ष के अंत तक हॉल खिलाड़ियों को उपयोग के लिए मिल सकता है।



एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक की दरकार

स्टेडियम में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स के रनवे हैं, लेकिन एथलेटिक्स के लिए 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक उपलब्ध नहीं है। केंद्र प्रभारी गायत्री देवी ने बताया कि चार लेन के 400 मीटर के सिंथेटिक ट्रैक की मांग भी रखी गई है।




हॉकी मैदान पर पड़ेगी नई टर्फ
परिसर स्थित जर्जर हो चुके हॉकी मैदान को दुरुस्त करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। मैदान की स्थिति खराब होने के कारण खिलाड़ी ठीक तरह से प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर पाते हैं। चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed