फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indifference in cold is taking its toll, three thousand patients came to the district hospital

Bareilly News: ठंड में भारी पड़ रही बेपरवाही, जिला अस्पताल में आए तीन हजार मरीज

Tue, 02 Dec 2025 03:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 03:24 AM IST
विज्ञापन
Indifference in cold is taking its toll, three thousand patients came to the district hospital
दवा और पर्चा काउंटर पर हुई नोकझोंक, प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जूझे दिव्यांग
विज्ञापन

बरेली। बढ़ती ठंड के बीच जरा सी बेपरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। सुबह कोहरा, दिन भर मंडराती हल्की धुंध सांस और दमा रोगियों की परेशानी बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में तीन हजार मरीजों का इलाज हुआ। सर्दी, बुखार, जुकाम, डायरिया, सीने में दर्द आदि से पीड़ित रोगियों की तादाद ज्यादा रही। शिविर में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दिव्यांग भी जूझते रहे।
जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की कतार रही। पर्चा काउंटर पर तैनात स्टाफ के मुताबिक, दोपहर डेढ़ बजे तक 22 सौ नए पर्चे बने। करीब आठ सौ मरीज पुराना पर्चा लेकर दवा और परामर्श के लिए पहुंचे थे। वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन डॉ. हरपाल सिंह के मुताबिक, सप्ताहभर से तापमान में गिरावट जारी है। दिन में गुनगुनी धूप और रात में ठिठुरन का अहसास हो रहा है। इससे सर्दी, बुखार, खांसी समेत सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, जकड़न के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

बताया कि सामान्य दिनों में सौ से डेढ़ सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचते थे, लेकिन सोमवार को संख्या ढाई सौ से अधिक रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. करमेंद्र के मुताबिक बच्चे कोल्ड डायरिया, पेट दर्द, सर्दी, बुखार, खांसी की समस्या से पीड़ित रहे। उन्हें दवाएं दी गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed