{"_id":"6aee3cecf741ed00ee08137e","slug":"increased-activity-at-registry-offices-revenue-reaches-277-crore-bareilly-news-c-4-bly1015-1003610-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रजिस्ट्री दफ्तरों की बढ़ी रौनक, 2.77 करोड़ की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रजिस्ट्री दफ्तरों की बढ़ी रौनक, 2.77 करोड़ की आय
विज्ञापन
बरेली। धनतेरस पर जमीन और मकान की खरीदारी के लिए रजिस्ट्री कार्यालयों में कतार रही। जिले के सात निबंधन कार्यालयों में 233 बैनामे हुए। इससे 2.77 करोड़ रुपये की आय हुई। सदर द्वितीय कार्यालय में सबसे ज्यादा आय हुई। 70 बैनामों से 1,20,62,960 रुपये मिले। सदर प्रथम कार्यालय में 79 बैनामों से 1,19,72,880 रुपये की आय हुई।
एआईजी स्टांप पूनम सिंह के मुताबिक, आंवला तहसील कार्यालय में 18 रजिस्ट्री से 9,84,232, फरीदपुर में 20 रजिस्ट्री से 8,33,900, मीरगंज में आठ रजिस्ट्री से 2,13,120, नवाबगंज में 19 रजिस्ट्री से 8,78,40 व बहेड़ी में 19 रजिस्ट्री से 8,37,490 रुपये का राजस्व मिला। रजिस्ट्री की संख्या के लिहाज से सदर प्रथम कार्यालय आगे रहा। यहां 79 रजिस्ट्री हुईं, जबकि सदर द्वितीय में 70 विलेखों का पंजीकरण हुआ। दोनों कार्यालयों में कुल 149 रजिस्ट्री हुईं, जो जिले के सात कार्यालयों में हुए 233 रजिस्ट्री का 64 फीसदी है।