{"_id":"6758d41c3946d7121e0c21e4","slug":"incomplete-bridges-and-flyovers-will-be-built-by-march-travel-between-bareilly-lucknow-will-gain-speed-bareilly-news-c-4-lko1064-538363-2024-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली-लखनऊ के बीच सफर को मिलेगी रफ्तार, मार्च तक बनेंगे अधूरे पुल और फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली-लखनऊ के बीच सफर को मिलेगी रफ्तार, मार्च तक बनेंगे अधूरे पुल और फ्लाईओवर
Wed, 11 Dec 2024 04:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:52 PM IST
सार
बरेली-लखनऊ के बीच अधूरे पुलों व फ्लाईओवर का निर्माण कार्य मार्च 2025 तक पूरा हो सकता है। जल्द काम पूरा करने के आदेश कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बरेली-लखनऊ के बीच सफर को रफ्तार देने के लिए एनएचएआई मार्च 2025 तक अधूरे पुलों व फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कराएगा। हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्सों में डामर और बजरी की परत बिछेगी। इससे वाहनों का आवागमन आसान होगा और सफर को रफ्तार मिलेगी। बरेली से लखनऊ तक आने जाने में करीब बीस मिनट का समय बचेगा।
विज्ञापन
लखनऊ से बरेली की दूरी 213 किलोमीटर है। बरेली से सीतापुर के बीच 157 किलोमीटर हिस्से में पांच स्ट्रक्चर (तीन पुल, एक अंडरपास और एक फ्लाइओवर) बनाने की जिम्मेदारी जिस फर्म ने ली थी वह काम अधूरा छोड़कर भाग गई थी। करीब दस साल से काम अधूरे पड़े थे।
विज्ञापन
शादी में शराबियों की करतूत: दुल्हन के कमरे में घुस गए बराती, करने लगे ये हरकत, फिर हो गया बवाल
विज्ञापन
नई फर्म का चयन होने के बाद जनवरी 2023 काम शुरू हुआ। अभी हाल में ही दो का निर्माण पूरा हुआ। दो पुलों और एक फ्लाइओवर का काम पूरा होना है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि फरवरी तक काम पूरा करने के आदेश कार्यदायी संस्था को दिए हैं। उम्मीद है कि 31 मार्च से पहले सभी स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा होगा और लखनऊ तक आने जाने में कम से कम बीस मिनट का समय बचेगा।
ये हैं अधूरे काम
- शाहजहांपुर में गर्गा नदी पर पुल।
- सीतापुर में नवीन चौक पर फ्लाईओवर।
- सीतापुर में सरायन नदी पर पुल।
- सीतापुर के कनवाखेड़ा में अंडरपास।
- सीतापुर में पिरई नदी पर पुल।