फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   baraatis entered the bride room and started doing this in bareilly

शादी में शराबियों की करतूत: दुल्हन के कमरे में घुस गए बराती, करने लगे ये हरकत, फिर हो गया बवाल

Wed, 11 Dec 2024 01:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Dec 2024 01:53 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के फरीदपुर में शराबियों की करतूत दूल्हे पर भारी पड़ गई। दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। वह अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बिना शादी के बरात वापस चली गई। 

विज्ञापन
baraatis entered the bride room and started doing this in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में मंगलवार रात एक बरात में शराबियों की वजह से ऐसा हुड़दंग हुआ कि सुबह तक बराती हिरासत में रहे। दुल्हन ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। रातभर पंचायत होती रही, लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार को सुबह बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। 

विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी की शादी कस्बे के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी युवक से होनी थी। मंगलवार को फरीदपुर कस्बे के एक मंदिर परिसर में बने बरातघर में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जयमाला से पहले लग्न होनी थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अभिनेत्री के बेटे का कत्ल!: मैच में दोस्ती, नशेड़ी गैंग के चंगुल में फंसा था सागर; सपना बोलीं-करवा दो एनकाउंटर
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे दुल्हन ब्यूटी पार्लर से सज-संवर कर बरातघर के कमरे में पहुंची। इसी दौरान नशे की हालत में कुछ बराती दुल्हन के कमरे में घुस आए। वह दुल्हन के साथ फोटो खींचने लगे। दुल्हन असहज हुई तो उसके भाई ने इन लोगों को टोका। इस पर कहासुनी हो गई। 

दुल्हन के भाई को पीटा 
शराब के नशे में धुत बराती दुल्हन के भाई उठाकर कमरे से बाहर ले गए और फिर जमकर पीट दिया। इससे शादी में बवाल हो गया। दुल्हन ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। उसने कहा कि शराबी परिवार में वह शादी नहीं कर सकती। जब तक मामला संभालने की स्थिति बनती, किसी ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। 

पुलिस ने दूल्हे के भाई समेत कई बरातियों को हिरासत में ले लिया। रात में ही दुल्हन पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी। सुबह बरात की गाड़ी से शादी का सामान ले जाने लगे तो दुल्हन पक्ष ने फिर विरोध कर दिया। तब रिश्तेदारों की मौजूदगी में दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष से मिला सामान वापस कर दिया। दूल्हा बिना शादी के बरात वापस लेकर चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed