फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Income Tax raid on Superior Liquor Factory, documents related to business scrutinized

Bareilly News: सुपीरियर शराब फैक्टरी पर आयकर छापा, कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाले

Thu, 19 Feb 2026 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 19 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Income Tax raid on Superior Liquor Factory, documents related to business scrutinized
- मंगलवार देर शाम दिल्ली से आई टीम ने शुरू की जांच, बुधवार को भी जारी रही कार्रवाई
विज्ञापन


सीबीगंज (बरेली)। रामपुर रोड स्थित सुपीरियर इंडस्ट्रीज (शराब फैक्टरी) पर मंगलवार देर शाम दिल्ली की आयकर टीम ने छापा मारा। अफसरों, कर्मियों के फोन जब्त कर सघन छानबीन शुरू की। टीम के साथ पीएसी जवान भी हैं, ताकि किसी तरह के विरोध को नियंत्रित किया जा सके।
सुपीरियर इंडस्ट्रीज में कई ब्रांड की देसी और अंग्रेजी शराब बनाई जाती है। मंगलवार शाम सवा छह बजे पांच गाड़ियों से आयकर टीम और एक गाड़ी में पीएसी के जवान फैक्टरी पहुंचे। प्रवेश करते ही टीम ने पूरे परिसर को कब्जे में ले लिया। शुरुआत गेट में अंदर से ताला लगाने और मोबाइल फोन जब्त करने से हुई। फिर कार्यालय के लैपटॉप, कंप्यूटर, रजिस्टर, बिल वाॅउचर आदि दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बगैर अनुमति फैक्टरी में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। पीएसी जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन

आसपास के फैक्टरी संचालकों को इसकी भनक तक नहीं लगी। परिसर के गोदामों में मौजूद मजदूरों के भी मोबाइल फोन लेकर शटर नीचे कर काम करने की अनुमति दी। शिफ्ट खत्म होने पर एक-एक कर्मचारी की सघन जांच के बाद ही टीम ने उन्हें बाहर जाने दिया। फैक्टरी पर छापा से पूर्व स्थानीय पुलिस चौकी या थाना को भी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर में हेराफेरी की आशंका
बताया जाता है कि सुपीरियर शराब फैक्टरी की ओर से जमा किए जा रहे आयकर के रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर अनियमितता मिली है। इसके बाद टीम ने गोपनीय तरीके से कारोबार के आंकड़े जुटाए तो आयकर चोरी प्रतीत हुई।


पल-पल की जानकारी जुटाते रहे कारोबारी
मंगलवार देर शाम से चल रहे छापे की जानकारी बुधवार सुबह हुई तो उद्यमियों और कारोबारियों में हलचल मच गई। वह एक-दूसरे को फोन कर पल-पल की अपडेट लेने की कोशिश करने लगे। फैक्टरी संचालक का फोन स्विच ऑफ होने से कयासों का दौर जारी रहा। कोई सौ तो दो कोई दो सौ करोड़ की टैक्स चोरी का अनुमान जताता रहा। गोपनीयता के चलते अफसरों ने कुछ कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed