{"_id":"6905a03e9e3b363652004f04","slug":"income-tax-raid-on-sugar-mill-investigation-continues-on-third-day-in-bareilly-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चीनी मिल में तीसरे दिन भी डटी रही आयकर टीम, बंद कार्यालय व आवास के ताले तोड़कर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चीनी मिल में तीसरे दिन भी डटी रही आयकर टीम, बंद कार्यालय व आवास के ताले तोड़कर की जांच
Sat, 01 Nov 2025 11:23 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:23 AM IST
सार
मीरगंज स्थित धामपुर बायोऑर्गेनिक्स लिमिटेड (चीनी मिल) में आयकर विभाग की टीम तीसरे दिन भी डटी रही। शुक्रवार को बंद कार्यालय और आवास के ताले तोड़कर जांच की गई।
विज्ञापन
धामपुर बायोआर्गेनिक लिमिटेड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के मीरगंज में धामपुर बायोऑर्गेनिक्स लिमिटेड (चीनी मिल) में आयकर टीम की कार्रवाई तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। बताया जाता है कि मिल परिसर की छानबीन के बाद बंद आवास और कार्यालयों के ताले तोड़कर टीम अंदर घुसी और दस्तावेजों की जांच की। देर रात तक जांच जारी रही।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आयकर टीम मिल परिसर स्थित अधिकारियों और संचालकों के आवास और कैंप कार्यालय पर पहुंची। वहां ताले लगे मिले। मिल के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में ताले तोड़कर टीम अंदर घुसी और दस्तावेज की जांच की। सूत्रों का कहना है कि 72 घंटे तक चली जांच में वित्तीय हेराफेरी के संदिग्ध रिकॉर्ड मिले हैं। हालांकि, इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
चीनी मिल के एमडी आवास में आयकर टीम के पहुंचने से मिल परिसर में चर्चाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जो कर्मचारी मिल से बाहर हैं, वह कुछ कहने से कतरा रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन सर्विलांस पर लगे होने की बात कही।
विज्ञापन