फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   income tax

समय से टैक्स जमा करें.. मिल सकती है छूट

Tue, 13 Aug 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
income tax
बरेली। आगामी बोर्ड बैठक में समय से हाउस टैक्स जमा करने वाले शहरवासियों को 5-15 प्रतिशत तक छूट मिल सकती है। इसको लेकर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लगाया गया है, मंजूरी मिलने के बाद शहरवासियों को टैक्स में यह राहत दी जाएगी।
विज्ञापन

हर साल नगर निगम नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद सितंबर तक गृहकर, जलकर और सीवर कर जमा करने वालों को अलग-अलग स्लैब में 5-15 प्रतिशत तक छूट देता है। इसे लागू करने के लिए हर साल बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लगाया जाता है। कभी प्रस्ताव नगर निगम की ओर से होता है तो कभी किसी पार्षद की ओर से। इस बार लोकसभा चुनाव और नगर निगम में चले लंबे घमासान के चलते वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद चार महीने बीतने के बावजूद बोर्ड बैठक नहीं हुई है। इस वजह से शहरवासियों को टैक्स में छूट का लाभ भी नहीं मिला। अब बोर्ड बैठक की तैयारी शुरू हो गई है, एजेंडा बना लिया गया है, लेकिन नगर निगम की ओर से टैक्स में छूट देने का प्रस्ताव इसमें शामिल नहीं है। इसके चलते पार्षद सतीश कातिब ने टैक्स में छूट देने का प्रस्ताव लगाया है। उनका कहना है कि यह प्रस्ताव पास कराकर शहरवासियों को टैक्स में राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed