फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Incentive if rice is delivered within 15 days, rice mills will face fine on delay

Bareilly News: 15 दिन में चावल पहुंचाया तो प्रोत्साहन, देरी पर राइस मिलें भुगतेंगी जुर्माना

Sat, 09 Nov 2024 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Incentive if rice is delivered within 15 days, rice mills will face fine on delay
बरेली। जिला प्रशासन ने धान खरीद के साथ-साथ उससे चावल निकलवाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अब तक 47 लोगों ने आवेदन किया है। अगर राइस मिलें 15 दिन में चावल उपलब्ध कराएंगी तो उन्हें प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। इसके बाद चावल पहुंचाया तो प्रोत्साहन धनराशि नहीं मिलेगी। 30 दिन के बाद एक रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से रोजाना जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन

जिले में 127 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अब तक इन पर 8,600 टन धान की खरीद हो चुकी है। 31 जनवरी तक चलने वाले सत्र में इस साल 1.30 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सरकारी धान से चावल निकालने के लिए 47 राइस मिलों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

उनका डाटा पोर्टल पर अपलोड हो गया है। धान से चावल निकालने का नियम यह है कि 15 दिन में एफसीआई गोदाम पर चावल उपलब्ध कराने वाली राइस मिल को 35 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इसमें पांच रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से प्रोत्साहन धनराशि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
67 फीसदी उपलब्ध कराना होगा चावल
- नियम के अनुसार राइस मिलों को 67 फीसदी चावल उपलब्ध कराना होगा। इसमें 25 फीसदी खंडा शामिल रहता है। एक फीसदी सूखन निकाल दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed