{"_id":"6a00cf9d7ee74cb80b0e37ec","slug":"in-the-under-16-boys-category-geetansh-of-bareilly-defeated-ojas-of-moradabad-bareilly-news-c-4-bly1053-881364-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंडर-16 बालक वर्ग में बरेली के गीतांश ने मुरादाबाद के ओजस को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंडर-16 बालक वर्ग में बरेली के गीतांश ने मुरादाबाद के ओजस को हराया
Mon, 11 May 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 11 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को बरेली क्लब के टेनिस कोर्ट पर हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आर्किटेक्ट राज गोयल ने किया।
पहले दिन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उभरते टेनिस खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-12 बालक वर्ग में कानपुर के दर्श ने वाराणसी के आदिल को मात देकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। अंडर-14 बालक वर्ग के संघर्षपूर्ण मुकाबले में प्रयागराज के प्रयान ने मेजबान बरेली के मोहित को हराकर जीत दर्ज की।
अंडर-16 बालक वर्ग में भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। बरेली के गीतांश ने मुरादाबाद के ओजस पर प्रभावशाली जीत हासिल कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इसी श्रेणी के एक अन्य मैच में लखनऊ के भारत ने बरेली के राजवीर को शिकस्त दी।
इस अवसर पर बरेली क्लब के अध्यक्ष तरुण वैश्य और सचिव कार्तिक आनंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। कोच सौरभ सिंह, वरुण द्विवेदी, सनी चौहान, गौरव सिंह, सूरज आदि भी मौजूद रहे।