फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the JEI Men's field

जेईई मेंस में तो मार लिया मैदान

Fri, 28 Apr 2017 01:21 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 28 Apr 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
In the JEI Men's field
जेईई मेंस में तो मार लिया मैदान - फोटो : In the JEI Men's field
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जैसे देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थाओं में प्रवेश के लिए सीबीएसई द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेंस) के परिणाम में जिले के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई कर लिया। जिले में करीब 6.5 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 30 से 35 फीसदी ने एडवांस के लिए सफल हुए हैं। जिले में अनंत अग्रवाल 360 में से 274 अंक हासिल कर टॉप पोजीशन हासिल की है।  उसकी आल इंडिया रैंक 1017 रही। दूसरे स्थान पर दिव्यांश गुप्ता रहे जिन्हाेंने 270 अंकों के साथ 1180 आल इंडिया रैंक हासिल की है। अब यह छात्र 21 मई को आयोजित जेईई एडवांस में शामिल होंगे। इस बार एडवांस के लिए परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने से कटऑप में गिरावट का फायदा छात्रों को मिला। कोचिंग संचालकों की माने तो जिले का औसतन रिजल्ट 20 फीसदी रहता था जो इस बार दस से पंद्रह फीसदी बढ़ गया है। आईआईटी और एनआईटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई का करने का सपना संजोय बैठे छात्रों ने जैसे ही रिजल्ट देखा खुशी से झूम उठे। 
विज्ञापन

मेंस के बाद अब एडवांस की चुनौती 
जेईई मेंस में अपना दमखम दिखाने वाले मेधावियों के सामने अब जेईई एडवांस की चुनौती है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार से 
www.jeeadv.ac.in वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। परीक्षा 21 मई को होगी। 
 मेरिट गिरी तो बढ़ा क्वालीफाइंग का ग्राफ
इस बार एडवांस में दो लाख की जगह दो लाख बीस हजार छात्र बैठेगें। परीक्षार्थियाें की संख्या बढ़ने से इस बार क्वालीफाइंग का ग्राफ बढ़ा है। गुरु द्रोणाचार्य के निदेशक अजय अरोरा अनुसार पहले 10572 आईआईटी की सीटें होती थीं जिसको इस बार ही बढ़ाकर 11100 कर दिया गया। 582 सीटें बढ़ी। इस बार सामान्य की कटऑफ 81, ओबीसी 49, एससी 32, एसटी 27 और हैंडीकैप्ड की कटऑफ 1 रही है। वैसे सामान्य की हर साल 100 से ज्यादा और ओबीसी की 70 रहती थी।
विज्ञापन

वेबसाइट ने कराया इंतजार 
शुक्रवार दोपहर बाद जेईई मेंस की वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित हुआ पर रिजल्ट देखने को छात्रों की धड़कने बढ़ गई। कुछ देर बाद वेबसाइट पर एयर आने लगा। करीब दो घंटे बाद वेबसाइट पर रिजल्ट देखे जा सके। दूसरी तरफ अभिभावक बेहतर रिजल्ट के लिए मन्नतें करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed