फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In-laws dragged the young man into the house and beat him

Bareilly News: ससुरालियों ने युवक को घर में खींच कर पीटा, नौ पर प्राथमिकी

Tue, 02 Jul 2024 05:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
In-laws dragged the young man into the house and beat him
नवाबगंज। कोर्ट में चल रहे मुकदमे की रंजिश को लेकर ससुरालियों ने सड़क से गुजर रहे एक युवक को घर में खींच कर समझौता करने का दबाव बनाते हुए मारपीट की। युवक की ओर से सास, ससुर, पत्नी, साले समेत नौ लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कालाहारी गांव के मुस्ताक का विवाह नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिछोला-किफायतुल्ला गांव की फूल बानो के साथ हुआ है। उनके बीच हुए विवाद के बाद नवाबगंज कोर्ट में मुकदमा चला रहा है। मुस्ताक का आरोप है कि 24 जून को वह कोर्ट से मुकदमे की जानकारी करने के बाद वापस घर जा रहे थे कि रिछोला-किफायतुल्ला गांव से गुजरने के दौरान उसके ससुर सलीम व साले आमीन ने उन्हें अपने घर के पास रोक लिया। डरा धमका कर अपहरण कर अपने घर ले गए, जहां उसकी पत्नी फूलबानो, ससुर सलीम, साले आमीन, मोनिस, सास परवीन, सलैज फरजाना, साली हसीन बानो, ताज मोहम्मद व तीन अज्ञात लोगों ने डरा-धमका कर मोबाइल व दो हजार रुपये छीन लिए। उन्होंने समझौता करने का दबाव बनाया तो युवक ने इसका विरोध किया। इसके बाद ससुरालियों में मुस्ताक के साथ जमकर मारपीट की। जैसे-तैसे वह वहां से भाग निकला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed