{"_id":"650069f511036b0e1d07c2c3","slug":"in-laws-beat-woman-and-threw-her-out-of-the-house-for-dowry-in-bareilly-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति नौकरी करने गया कतर, ससुरालवालों ने बहू को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति नौकरी करने गया कतर, ससुरालवालों ने बहू को पीटकर घर से निकाला
Tue, 12 Sep 2023 07:09 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Sep 2023 07:09 PM IST
सार
विवाहिता के भाई ने ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि निकाह के बाद बहन के ससुरालवाले 50 हजार रुपये और बुलेट बाइक मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर बहन को पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में पति के विदेश जाने पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता के भाई ने उसके पति और ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना कैंट क्षेत्र निवासी रिजवान ने बताया कि उसकी बहन फरीन की शादी बिथरी चैनपुर के सैदपुर लश्करीगंज निवासी नहीम से हुई थी। शादी के बाद नहीम और उसके परिजन फरीन से दहेज में 50 हजार रुपये और बुलेट बाइक की मांग करने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सभासद ने किया दुष्कर्म: महिला को बहाने से गोदाम में बुलाकर लूटी आबरू; चारपाई के पास मिलीं टूटी चूड़ियां
विज्ञापन
फरीन के पिता ने समझाया तो नहीम उस समय मान गया। इसके बाद नहीम कतर काम करने चला गया। पति के जाने के बाद सास, देवर, ननद और ननदोई फरीन से दहेज की मांग करने लगे।
दहेज नहीं देने पर सभी लोगों ने मारपीट कर फरीन को घर से निकाल दिया। फरीन के पिता ने नहीम से फोन पर शिकायत की तो उसने भी अभद्रता की। फरीन के भाई रिजवान ने बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।