Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In Delhi, drugged a Bareilly businessman and stole goods and cash worth Rs 3.31 lakh.

Bareilly News: दिल्ली में बरेली के व्यापारी को नशा देकर जहरखुरानों ने 3.31 लाख का माल व नकदी की साफ

Sun, 29 Nov 2026 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
In Delhi, drugged a Bareilly businessman and stole goods and cash worth Rs 3.31 lakh.
बरेली। आंवला कस्बे के मोहल्ला गंज पंजाबी गली निवासी व्यापारी से 54076 दिल्ली-बरेली पैसेंजर में नशा देकर जहरखुरानों ने 3.31 लाख रुपये की लूट कर ली। जहरखुरानों ने मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड भी लूट लिया। बाद में अमरोहा में पासवर्ड रिसेट कर एक एटीएम बूथ से डेबिट कार्ड के जरिये 2.60 लाख रुपये निकाल लिए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए व्यापारी अब चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी मंजीत कुमार ने जीआरपी को बताया कि वह 23 नवंबर को व्यापार के सिलसिले में बरेली-दिल्ली पैसेंजर से दिल्ली गए थे। वहां काम निपटाने के बाद बरेली आने के लिए 24 नवंबर की दिल्ली-बरेली पैसेंजर पकड़ने पुरानी दिल्ली स्टेशन पहुंचे। गाड़ी एक घंटे देरी से रात 12:40 बजे के बाद दिल्ली से चली। उनकी सीट पर दो अन्य लोग भी थे। दोनों ने खुद को चंदौसी का कपड़ा व्यापारी बताया। उनमें से एक व्यक्ति दो कुल्हड़ चाय ले आया। उन्होंने चाय पी ली। इसके बाद वह बेहोश हो गए। अगले दिन बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर उनकी आंख खुली।
विज्ञापन

उनका पर्स, मोबाइल फोन, बैग और अंगूठी गायब थे। बरेली से वह किसी तरह आंवला पहुंचे। बैंक में संपर्क करने पर पता लगा कि 27 नवंबर को उनके खाते से 2.60 लाख रुपये अमरोहा के किसी एटीएम बूथ से निकाल लिए गए। जीआरपी थाने पहुंचे तो उनको अमरोहा में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई। अमरोहा जीआरपी ने दिल्ली जाने के लिए कह दिया। सीओ जीआरपी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed