Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fog affects train operations

बरेली: कोहरे ने रोकी रफ्तार, 20 से ज्यादा ट्रेनों ने यात्रियों को 14 घंटे तक कराया इंतजार

Tue, 17 Nov 2026 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fog affects train operations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने का असर ट्रेनों की चाल पर दिखने लगा है। रविवार रात और सोमवार को बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन लाइन की 20 से ज्यादा गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार रहीं। विशेष ट्रेनों ने तो 14 घंटे तक इंतजार कराया। कोहरे के कारण 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर को 1:45 घंटे देरी से चलाया गया।

विज्ञापन


सोमवार को 04009 समस्तीपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन 14 घंटे, 04214 नई दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन ने 6:20 घंटे और 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार विशेष ट्रेन ने सात घंटे इंतजार कराया। 15624 कामाख्या एक्सप्रेस पांच घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1:30 घंटे, 20964 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस 2:30 घंटे, 04247 लखनऊ-दिल्ली विशेष ट्रेन एक घंटे, 22417 महामना एक्सप्रेस 1:45 घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन


05101 गोरखपुर-सकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन दो घंटे, 12583 डबल डेकर एक्सप्रेस व 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस 1:45 घंटे, मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15909-10 अवध-असम एक्प्रेस, 14021 पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, 04229 वाराणसी-आनंद विहार विशेष ट्रेनें दो-दो घंटे, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन चार घंटे लेटलतीफी का शिकार रहीं। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि कोहरे के कारण लंबी दूरी की कुछ गाड़ियां प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बरेली-पाटलिपुत्र के बीच एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन 
रेलवे ने बरेली-पाटलिपुत्र के बीच मंगलवार को एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सोमवार को गाड़ी की समय सारिणी जारी कर दी गई। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि 04324 बरेली-पाटलिपुत्र अनारक्षित विशेष गाड़ी मंगलवार रात 11 बजे बरेली से चलने के बाद शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा होते हुए अगले दिन अपराह्न 3:50 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। 

बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर में बेटिकट यात्रा करते 117 लोग पकड़े
रेलवे की छह टीमों ने सोमवार को बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ रूट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 54354-53 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर में 117 यात्री बेटिकट यात्रा करते पकड़े गए। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि इन यात्रियों से 61,500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed