{"_id":"60fb16128ebc3e57fb6ed39b","slug":"imitators-are-not-found-notes-found-lying-in-the-premises-bareilly-news-bly45407305","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकलची तो नहीं मिले, परिसर में पड़े मिले नोट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकलची तो नहीं मिले, परिसर में पड़े मिले नोट्स
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष में छात्राओं की जांच करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा और बिजनौर के सात कॉलेजों का फ्लाइंग स्क्वाड ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में मुख्य परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए शुक्रवार को टीमों ने कई कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने बिजनौर और अमरोहा के सात कॉलेजों का निरीक्षण किया। मौके पर तो कोई नकलची नहीं मिला लेकिन परिसर में जगह-जगह गाइड फेंकी हुई मिली। कॉलेज प्रशासन को प्रकरण पर चेताया गया है।
टीम ने एलआरएस कॉलेज नगीना आरएसएम पीजी कॉलेज धामपुर,, डीबीएम महाविद्यालय नगीना, गांधी स्मारक डिग्री कॉलेज सुर्जन नगर, धर्मवीर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज सुल्तानपुर मुरादाबाद, कृष्ण महाविद्यालय ठाकुरद्वारा, श्री राम गोपाल सिंह महाविद्यालय मुरादाबाद, धामपुर डिग्री कॉलेज समेत रामपुर और बिजनौर के कॉलेजों का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। जांच में कोई भी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। टीम ने कॉलेज प्रशासन को नकल मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई छात्र के खिलाफ करने को कहा गया। टीम में प्रो. केेके माहेश्वरी, डॉ. आशुतोष प्रियक, डॉ. रामबाबू सिंह, डॉ. हेमा वर्मा शामिल रहे। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को तीनों पालियों में क्रमवार 44483 छात्र उपस्थित और 954 अनुपस्थित रहे। ब्यूरो