फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   illegal mining

अवैध खनन पर अब सीसीटीवी रखेगा नजर

Sat, 06 Jul 2019 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
illegal mining
बरेली। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पट्टाधारकों को सीसीटीवी कैमरे लगाना अब जरूरी होगा। प्रशासन भी ड्रोन एवं क्लाउड सर्विसेज के जिरए खनन की निगरानी करेगा। शासन की गाइड लाइंस आने के बाद प्रशासन इसे प्रभावी ढंग से लागू कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

अवैध खनन को काबू करने के लिए इंटीग्रेटेड माइंस सर्विलांस सिस्टम तैयार किया जा रहा है। अब पांच हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले के पट्टा धारकों को सीसीटीवी कैमरा और आईएफआईडी स्कैनर लगाना अनिवार्य होगा। अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में पट्टाधारकों के साथ-साथ अवैध खनन करने वाले को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि खनन पट्टाधारक या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा अवैध खनन या उपखनिज के परिवहन का आरोप सिद्ध पाया जाता है तो उसे दो साल या उससे अधिक समय के लिए काली सूची में डाल दिया जाएगा। साथ ही विभाग की वेबसाइट पर उनका नाम अपलोड किया जाएगा। इस अवधि के दौरान उसे खनन पट्टा देने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed