{"_id":"6b0c94209f70a5abda0c23ee","slug":"illegal-fee-collection-at-the-multilevel-parking-facility-to-be-curbed-everyone-has-been-issued-a-parking-slip-bareilly-news-c-4-bly1015-1016745-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध वसूली पर लगेगी लगाम, सभी को मिली टिकट पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध वसूली पर लगेगी लगाम, सभी को मिली टिकट पर्ची
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध वसूली की शिकायतों को लेकर अमर उजाला में रविवार को खबर प्रकाशित होने के बाद दूसरे दिन व्यवस्था में बदलाव नजर आया। पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले सभी वाहन स्वामियों को कर्मचारियों ने टिकट पर्ची दी। इससे पहले पर्ची नहीं देने व मनमाने तरीके से रुपये वसूलने की शिकायतें सामने आई थीं।
अमर उजाला ने रविवार के अंक में मल्टीलेवल पार्किंग में निर्धारित शुल्क के बजाय मनमानी वसूली व वाहन स्वामियों को टिकट पर्ची नहीं दिए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पार्किंग के कर्मचारी सतर्क हुए। रविवार को वाहन लेकर पहुंचे लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत टिकट पर्ची दी गई।
सुभाषनगर के परमजीत सिंह, शाहजहांपुर के घनश्याम गुप्ता, फरीदपुर के पवन मिश्रा, सीबीगंज के दिनेश गंगवार ने वाहन लेकर निकलते समय बताया कि उनके वाहन खड़ा करने पर 100 रुपये का टिकट दिया गया। अब देखना होगा कि यह व्यवस्था आगे भी नियमित रूप से जारी रहती है या फिर कुछ दिनों बाद दोबारा पुरानी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
--
मल्टीलेवल पार्किंग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर कई शिकायतें आई हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - पूजा त्रिपाठी, उप नगर आयुक्त