{"_id":"6b0214f9cf983d2e6606d7f4","slug":"illegal-constructions-demolished-amid-protests-and-uproar-bareilly-news-c-4-bly1015-1012108-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विरोध व हंगामे के बीच ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विरोध व हंगामे के बीच ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण
Sun, 22 Nov 2026 03:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 22 Nov 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नालों पर कब्जा करके बनाई गईं दुकानों व अन्य अवैध निर्माण को शनिवार को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। सौ फुटा रोड से तुलाशेरपुर व वीर सावरकर नगर तक चले अभियान में कई अवैध अतिक्रमण हटाए गए। विरोध व हंगामे को दरकिनार करके टीम ने अभियान जारी रखा। मौके पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी सच्चिदानंद सिंह के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से सौ फुटा रोड पर अभियान शुरू किया गया। यहां नालों के ऊपर खोखे और दुकानें खड़ी कर कारोबार किया जा रहा था। सड़क किनारे भी सामान फैलाकर आवागमन प्रभावित किया जा रहा था।
बुलडोजर देखते ही कई दुकानदार अपना सामान समेटने लगे। कुछ ने कर्मचारियों से कार्रवाई रोकने को लेकर बहस शुरू कर दी। इसके बाद टीम तुलाशेरपुर व वीर सावरकर नगर पहुंची। यहां भी नालों पर कहीं होटल संचालित हो रहे थे तो कहीं अस्थायी दुकानें बनाकर कारोबार किया जा रहा था।
विज्ञापन
सड़क व नाले की जगह पर कब्जा होने से सफाई और आवागमन में बाधा पैदा हो रही थी। यहां ध्वस्तीकरण के दौरान 18 ठेला व स्टॉल भी जब्त किए गए। टीम को यहां भी विरोध का सामना करना पड़ा। सनसिटी कॉलोनी में कुछ लोग अभियान में रुकावट डाल रहे थे। उन्हें समझाकर शांत कराया गया।