{"_id":"6aea50ce69a4d8da1905cd50","slug":"igrs-bareilly-range-tops-the-state-in-october-rankings-bareilly-news-c-4-bly1015-1001444-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस : अक्तूबर माह की रैंकिंग में बरेली रेंज प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस : अक्तूबर माह की रैंकिंग में बरेली रेंज प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
बरेली। बरेली रेंज ने अक्तूबर 2026 की जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने इसको लेकर स्टाफ की सराहना की है।
रैंकिंग में बरेली रेंज के बदायूं ने भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रेंज के कुल 64 थानों ने भी संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान पाया है। इनमें बरेली के 25, बदायूं के 15, पीलीभीत के 12 और शाहजहांपुर के 12 थाने शामिल हैं। बरेली के अलीगंज, महिला थाना, सुभाषनगर, किला और बारादरी थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बदायूं के कुंवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर और सहसवान थानों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।
पीलीभीत के बरखेड़ा, करेली, हजारा और जहानाबाद जैसे थानों ने भी अपनी श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया। शाहजहांपुर के महिला थाना, रामचंद्र मिशन, कोतवाली और परौर थाने ने भी यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण में योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत दरोगा शालू रानी, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाएगा।
-- -
असंतोषजनक प्रदर्शन न रहने पर होगी समीक्षा
डीआईजी ने कहा कि रेंज के जिन जिलों और थानों का आईजीआरएस में प्रदर्शन अपेक्षा अनुसार संतोषजनक नहीं रहा है, उनके कार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी। इसके बाद आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।