फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If you withdraw after allotment of seats, you will not get admission again.

Bareilly News: सीट आवंटन के बाद पीछे हटे तो फिर नहीं मिलेगा प्रवेश का मौका

Thu, 31 Aug 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 31 Aug 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
If you withdraw after allotment of seats, you will not get admission again.
लखनऊ। प्रदेश में राजकीय, एडेड व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को तीसरे चरण का सीट आवंटन किया जाएगा। जो अभ्यर्थी अपनी सीट से संतुष्ट नहीं हैं वह अगले चरण में बेहतर विकल्प के लिए अपनी सीट को आगे बढ़ा (फ्लोट) सकते हैं।
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों ने अपनी सीट छोड़ दी है, वे आगे किसी चरण में प्रवेश के लिए योग्य नहीं होंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से प्रवेश काउंसलिंग के लिए जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों को सीट एलॉटमेंट हो गया है, वह निर्धारित शुल्क जमाकर अपनी सीट सुरक्षित कर लें।
विज्ञापन


जो अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ देंगे उन्हें सिक्योरिटी शुल्क वापस कर दिया जाएगा और वह काउंसलिंग के सभी चरणों से बाहर हो जाएंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को सत्र 2023-24 में प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा। इस क्रम में तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों से सीट का विकल्प ले लिया गया है। इसका आवंटन बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंडस्ट्रियल सेफ्टी के इंटरव्यू पांच को

पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रक्रिया के क्रम में डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी में प्रवेश के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू पांच सितंबर को होगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके श्रीवास्तव के अनुसार पांच सितंबर को सुबह आठ बजे से परिषद के लखनऊ स्थित कार्यालय में इंटरव्यू होगा। अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज व पांच पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed