फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If transformer blows, SDE will be responsible, if irregularities in bills do not stop, officers will take action

Bareilly News: ट्रांसफार्मर फुंके तो एसडीई होंगे जिम्मेदार, बिलों में गड़बड़ी न थमी तो नपेंगे अफसर

Thu, 18 Apr 2024 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 18 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
If transformer blows, SDE will be responsible, if irregularities in bills do not stop, officers will take action
बरेली। उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में गड़बड़ी न रुकी तो अफसर नपेंगे। लोकल फॉल्ट दुरुस्त करने में देरी, शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विद्युत निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने इन बिंदुओं पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए ये चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हर माह उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जारी किए जाएं। गर्मियों के सीजन में ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर फुंके तो संबंधित एसडीई (सब डिविजनल इंजीनियर) जिम्मेदार होंगे। ट्रिपिंग की समस्या नहीं होनी चाहिए। लोकल फाॅल्ट ठीक करने के लिए सभी उपकेंद्रों पर पर्याप्त मोबाइल टीमें बनाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

ज्यादा लाइन लॉस व कम वसूली को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। जिम्मेदारों को सुधार के निर्देश दिए। चेयरमैन के बरेली दौरे का कार्यक्रम सोमवार को ही जारी हो गया था। मंगलवार देर रात लखनऊ से बरेली पहुंचने के कारण वह समीक्षा बैठक नहीं कर सके थे। इस लिहाज से अधिकारियों को तैयारी करने के लिए पूरा मौका मिला पर वे बैठक में अधूरी सूचनाओं के साथ पहुंचे। कई अफसर तो चेयरमैन के सवालों का जवाब तक नहीं दे सके। इज्जतनगर क्षेत्र में लाइन लॉस कम करने के निर्देश दिए। सही जानकारियां न दे पाने पर आंवला के अधिशासी अभियंता को फटकारा।
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं के तहत लाइनों को बदलने, उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि समेत अन्य कार्य समय से पूरे करने के निर्देश दिए। लक्ष्य के सापेक्ष स्मार्ट मीटर नहीं लगने की सूचना पर भी वह असंतुष्ट दिखे। गर्मियों के सीजन में निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए। कहा कि बेवजह कटौती व फॉल्ट ठीक करने में देरी की वजह से निगम की छवि खराब होती है। जो अधिकारी काम में सुधार नहीं लाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य अभियंता रणविजय सिंह, अनिल कुमार तिवारी, अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला, अमित कुमार आनंद, सतेंद्र चौहान, अनुज गुप्ता, उमेश चंद्र सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इधर बैठक, उधर परेशान करते रहे लोकल फाॅल्ट
बरेली। विकास भवन में इधर विद्युत निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल समीक्षा बैठक कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में लोकल फाॅल्ट के कारण लोग पसीना-पसीना हो रहे थे। रजिस्ट्री कार्यालय के पास ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट होने से आसपास के इलाके में बिजली गुल हा गई। कर्मचारियों ने फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी।

सिविल लाइंस समेत कुतुबखाना, जगतपुरा, बाकरगंज से भी लोकल फाॅल्ट की शिकायतें आईं। कमला कॉलोनी के लोगों को एक घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। हरुनगला और जगतपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी बुधवार को आपूर्ति प्रभावित रही। सिविल लाइंस उपकेंद्र से जुड़े जंक्शन रोड और आसपास के इलाकों में भी बिजली कटौती की गई। अधिकारियों का कहना है कि शिकायतें आने के साथ ही लोकल फाॅल्ट दूर कर आपूर्ति सुचारु करा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed