फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the outstanding electricity bill is not paid the connection will be disconnected in Bareilly

Electricity Bill: जल्दी करा लें ये काम, नहीं तो नए साल में 11.44 उपभोक्ताओं का काट दिया जाएगा बिजली कनेक्शन

Sat, 30 Dec 2023 08:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Dec 2023 08:01 AM IST
सार

बरेली मंडल के पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और बरेली जिले में 14,84,518  बकायेदार ओटीएस की श्रेणी में थे। इनमें से 3,39,555 उपभोक्ताओं ने ही बकाया अदा किया।  11.44 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर बकाया है। ये उपभोक्ता अगर एक जनवरी तक बकाया बिल अदा नहीं करते हैं तो इनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। 

विज्ञापन
If the outstanding electricity bill is not paid the connection will be disconnected in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली जिले के आठ विद्युत वितरण खंडों में 5,28,830 बकायेदार आठ नवंबर को ओटीएस लागू होने पर सूचीबद्ध किए गए। इसमें 1,36,082 उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिल जमा किया। अभी 3,92,748 उपभोक्ता बकायेदार हैं। अगर ये बिल जमा नहीं करते हैं, तो पहली जनवरी के बाद इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

विज्ञापन


मंडल के पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और बरेली जिले में 14,84,518 बकायेदार ओटीएस की श्रेणी में थे। इनमें से 3,39,555 उपभोक्ताओं ने ही बकाया अदा किया। अभी 11,44,963 उपभोक्ता बकायेदार के रूप में शेष हैं। 
विज्ञापन


बरेली जोन प्रथम के मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि ओटीएस के तहत पंजीकरण न कराने वाले और बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ससुरालवालों ने ढहाया सितम: सास कहती थी कार्टून, ननद करती थी पिटाई; नेहा की आपबीती सुन अफसर भी हैरान

जोन टू के मुख्य अभियंता अनिल तिवारी ने बताया कि अगर बकायेदार कुल बकाये का 30 प्रतिशत अदा करके ओटीएस में पंजीकरण करा लेते तो उन्हें शेष बकाया अदा करने के लिए समय मिल जाता, लेकिन तमाम बकायेदारों ने ऐसा नहीं किया। अगर कोई बकायेदार 29 से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराता है तो छूट मिलेगी और बकाया अदा करने के लिए किस्तें बन जाएंगी। 

बिल बकाया होने पर काटा स्कूल का कनेक्शन
बिजली बिल जमा न होने की वजह से मॉडल कंपोजिट विद्यालय जसौली का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। स्कूल का आठ लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है। प्रधानाध्यापिका पूनम गंगवार ने बताया कि तीन दिन पहले स्कूल की बिजली काट दी गई थी। इसकी जानकारी विभाग को लिखित में दी गई है, लेकिन अब तक कनेक्शन जोड़ा नहीं गया है। बिजली न होने की वजह से स्मार्ट कक्षाओं में भी ताला लगा है। 

मामले में प्रभारी बीएसए भानु शंकर गंगवार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। बिजली विभाग की ओर से जानकारी नहीं दी गई है। विभाग के पास बिल भरने के लिए कोई बजट नहीं होता है। इसकी ग्रांट मार्च में महानिदेशक की ओर से जारी की जाती है। हालांकि बृहस्पतिवार देर रात एक्सीईएन सतेंद्र चौहान ने कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed