फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the encroachment is not removed on its own, the Municipal Corporation will also recover the cost of removal.

Bareilly News: अगर कब्जा खुद नहीं हटाया तो हटाने का खर्च भी वसूल करेगा नगर निगम

Fri, 03 Oct 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
If the encroachment is not removed on its own, the Municipal Corporation will also recover the cost of removal.
सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण का काम शुरू, पुरानी लाइनें चिह्नित, कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक और सूद धर्मकांटा के मार्ग का होना है निर्माण
विज्ञापन

बरेली। कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक और सूद धर्मकांटा वाले मार्ग पर अगर खुद अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो हटाने का खर्च भी नगर निगम वसूल करेगा। दोनों मार्गों पर सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण में 47 करोड़ की लागत से काम शुरू हुआ है।

नगर निगम के निर्माण विभाग ने अतिक्रमण चिह्नित किए है। अभी तक कुदेशिया फाटक से सूर्या बैंक्वेट हाॅल तक अतिक्रमण पर निशान लगाए गए हैं। इसके बाद शनिवार से निशान लगाए जाएंगे। अवर अभियंता विकास साहू ने बताया कि दोनों मार्गों पर सौ से अधिक अतिक्रमण है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए इन्हें हटाया जाना जरूरी है। अगर किसी ने अपना कब्जा नहीं हटाया तो उससे कब्जा हटाने का मूल्य भी वसूल किया जाएगा। साथ ही स्थलीय सर्वे के साथ सीवर और पानी की नई लाइनें बिछाने से पहले पुरानी लाइनें चिह्नित की गईं। ताकि नई लाइन बिछाने के वक्त कोई पुरानी लाइन टूटने न पाए। सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण में कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक और सूद धर्मकांटा वाले मार्ग का निर्माण होना है। कार्यदायी संस्था ने साइट ऑफिस बनाकर काम शुरू कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed